KAIMGANJ NEWS पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला किए लगभग एक दर्जन वाहनों के चालन

Picsart 25 05 16 20 40 31 534

KAIMGANJ NEWS- चेकिंग होती देख कुछ चालक वाहनों का रास्ता बदल ले जाते दिखाई दिए
– चेकिंग अभियान में किसी भी वाहन से कोई अवैध या संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन वाहनों का चालन किया । इस बीच जानकारी होने पर कुछ वाहन चालक अपने वाहन रास्ता बदल कर ले जाते दिखाई दिए ।
सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने भारी फोर्स के साथ कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित पुल गालिब तिराहे पर गुरुवार को देर रात चेकिंग अभियान शुरू किया । वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने, मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में कंपिल रोड स्थित सीपी तिराहे पर वाहनों की सघन जांच की । चेकिंग के दौरान पुलिस की सक्रियता देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली। इसके अलावा प्राइवेट और रोडवेज बसों की भी चेकिंग की। वहां रखे समान को चेक किया। वहीं चौपहिया वाहनों के अंदर रखे सामान की भी बारीकी से जांच की गई, हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जैसे ही पुलिस की चेकिंग शुरू हुई, कई दोपहिया वाहन चालक शॉर्टकट गलियों का सहारा लेकर निकलते देखे गए। पुलिस की पैनी नजरों से बचने के लिए कुछ वाहन चालक गलियों का रुख करते नजर आए। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया है। शाम से शुरू हुआ देर रात करीब नौ बजे से दस बजे तक यह चेकिंग अभियान चलता रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes