Lucknow Uttar Pradesh news खतरनाक ही नहीं जान लेवा : बिजली के तार पर गीले कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे व्यक्ति का वीडियो वायरल

IMG 20241228 WA0133

Lucknow Uttar Pradesh news साभार : –
लखनऊ = द एंड टाइम्स न्यूज =
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसने पर तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वक्त एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।। इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि अगर करंट ना रहे तो लोग किस तरह दुरूपयोग करना शुरू करते हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बिजली के तार पर एक शख्स कपड़े फैला रहा है। तार पर पहले से भी कई कपड़े लटके हुए हैं और एक शख्स कुछ अन्य कपड़े लाकर बिजली के तार पर डाल रहा है। पूछने पर उसने बताया कि ये सुखाने के लिए कर रहा है। हालांकि जब उससे कहा गया कि ये खतरनाक हो सकता है तो उसने कहा कि इसमें बिजली ही नहीं आती।
वीडियो बना रहे शख्स ने जब कहा कि जब बिजली आएगी तो तुमसे पूछकर आएगी क्या? और अगर बिजली आ गई और कपड़े के कारण तार एक दूसरे को छू गए तो क्या होगा? इस पर शख्स ने दोबारा कहा कि बिजली आती ही नहीं है। शख्स से कहा कि बिजली के तार ही मिले हैं कपड़े सुखाने के लिए, बड़े अजीब आदमी हो यार! तुम तो खतरनाक ही नहीं वल्कि जानलेवा काम कर रहे हो । इसके बाद शख्स ने एक एक कर सारे कपड़े उतार लिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तभी तो कहते हैं करंट जरूरी है। जिन तारों में करंट नहीं आता उन पर लोग कपड़े सुखा देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि यह है असली मर्द बाकी सब तो केवल सरदर्द हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसके अंदर इतना कांफिडेंस हैं कि बिजली आएगी ही नहीं। शायद सरकार इस तार में कभी बिजली ही नहीं भेजती होगी। एक अन्य ने लिखा कि बिजली के तारों को छत से दूर रखने की योजना शुरू करनी चाहिए विभाग को, ये बड़ा खतरनाक होता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes