साभार
*UP Nagar Nikay Chunav* लखनऊ उत्तर प्रदेश 5 अप्रैल2023 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में फिर अडंगा लगने के आसार नजर आ रहे हैं. दरअसल, नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट सुनवाई होनी है. जस्टिस राजन रॉय और मनीष कुमार की बेंच में याचिका पर सुनवाई होगी।.
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर विकास विभाग ने आरक्षण सूची नगर निगम, नगरपालिका औऱ नगर पंचायतों के हिसाब से जारी कर दी है. वार्डों के आरक्षण में बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में माना जा रहा है कि मई के पहले हफ्ते में चुनाव कराए जा सकते हैं, लेकिन अगर याचिका पर कोर्ट ने कोई फैसला दे दिया तो फिर अड़ंगा लग सकता है.
इस बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर कवायद तेज कर दी है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 40 जिलों के अधिकारियों के साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की.निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की इस बड़ी बैठक में जिलों के डीएम और एसपी मीटिंग में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मौजूद रहे. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इन जिलों के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की.
दरअसल, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव जनवरी में पिछली बार घोषित किए गए थे. लेकिन ओबीसी आरक्षण में ट्रिपल टेस्ट का फार्मूला अमल में न लाए जाने को लेकर हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी. इसके बाद कोर्ट ने नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया का पालन करने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार को दी थी।.
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का कहना है कि नगर निकाय उत्तर प्रदेश चुनाव 2023 के लिए अध्यादेश के लिए जो बदलाव किए गए हैं, उन्हें सभी को समझना चाहिए. इसको लेकर भ्रम की स्थिति दूर होनी चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct