FARRUKHABAD NEWS निर्माणाधीन टा०ए० भवन से मिले शव मामले में आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

FARRUKHABAD NEWS फर्रुखाबाद ।
थाना मेरापुर क्षेत्र में टाउन एरिया संकिसा के निर्माणाधीन भवन परिसर से एक युवक का शव उसके दोस्त साथी श्रमिकों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद किया गया । जिसकी पहचान मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अंकुश उर्फ बजरंगी शाक्य पुत्र अखिलेश शाक्य निवासी जनपद कन्नौज थाना कोतवाली छिबरामऊ के रूप में की थी । पुलिस शक के आधार पर अंकुश शाक्य के गांव के ही निवासी कमलेश को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही थी । सच्चाई पता लगने के बाद जब शव बरामद हो गया और परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। तो मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मेरापुर पुलिस ने आरोपियों को हत्या के आरोप में नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया । हत्या आरोप में नामजद अभियुक्तों में से नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुरनादी निवासी सुधीर -आशीष – भूरे – धीरज उर्फ टिंकू – श्याम सिंह एवं जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ गांव सबसुखपुर निवासी कमलेश शाक्य को गिरफ्तार भी कर लिया । अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मेरापुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है । तहरीर एवं प्रथम दृष्टिया जांच में मिले तथ्यों के आधार पर हत्या के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैl

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes