Lucknow news- इस चरण में 39,146 उम्मीदवारों की हार जीत का परिणाम 1-92 करोड़ मतदाता तय करेंगे-
लखनऊ-(द एंड टाइम्स न्यूज़) 9 मई 2023
स्थानीय नगर निकाय की सियासी जंग में 11 मई को दूसरे चरण के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इस बार भले ही नगरीय क्षेत्र हो लेकिन समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार अभियान को वरीयता देते हुए भाजपा कॉन्ग्रेस सभी दलों को चौका रखा है। भारतीय जनता पार्टी का शहरी क्षेत्र में पहले से ही वर्चस्व रहा है। ऐसे में यह दल इस चुनाव में अपने को सबसे अधिक फायदे में मानकर चल रहा है। लेकिन अन्य दलों की अपेक्षा सपा ने एक ठोस रणनीति के तहत जिस प्रकार नगरों में चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। उसे देख कर ऐसा लगता है कि भले ही सीटों की संख्या में उसे कुछ अपेक्षाकृत कमी रहे। लेकिन उसके वोट परसेंटेज में भी यदि बढ़ोतरी होती है तो यह स्थिति भी सपा के लिए भविष्य का अच्छा संदेश ही देने वाली मानी जाएगी।
खैर जो भी हो फिलहाल निकाय चुनाव को लेकर सपा भाजपा कांग्रेश बीएसपी सहित अन्य छोटे दल भी पूरी ताकत के साथ चुनावी अखाड़े में जोर आजमाइश कर रहे हैं। जहां तक भाजपा और सपा का सवाल है। तो यह दोनों दल पूरी मुस्तैदी के साथ चुनावी अखाड़े में सीधे-सीधे एक दूसरे को चुनौती पेश कर रहे हैं। 11 मई को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। उससे पहले आचार संहिता के अनुसार आज मंगलवार से ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 11 मई को प्रदेश के 38 जिलों में वोटिंग होनी है।. बुधवार को सभी जिलों में पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।. चुनाव आयोग निकाय चुनाव को लेकर निष्पक्ष मतदान के लिए बार-बार अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर चुका है। जिसके चलते संभावना है कि व्यवस्था के अनुसार हर पोलिंग बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी। ऐसा संकेत भी आयोग द्वारा स्पष्ट दिया जा चुका है। 11 मई को सभी 38 जिलों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।. दूसरे चरण में 1.92 करोड़ मतदाता 39,146 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे।. दूसरे चरण की जंग के लिए अखिलेश यादव समेत सीएम योगी आज कई जगहों पर रैलियां करेंगे।. शहरों के चुनाव में सपा-भाजपा के बीच करारी टक्कर होनी है।. लिहाजा दोनों दल कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं।.
*यह है बे 38 जिले जहां 11 मई को होगा मतदान*
दूसरे चरण में11 मई को जिला हापुड़, नोएडा में वोटिंग के साथ ही,गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली में मतदान होगा । वही बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हाथरस कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रूखाबाद ,इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा,अयोध्या,सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र और भदोही मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जनपदों को शामिल करते हुए कुल 38 जिलों में निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct