बिहारी ईट भट्टा मजदूर परिवारों के चार मासूमों की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से हुई दुखद मौत

1683286347017

– सूचना पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश 5 मई 2023
यह दुखद घटना जिला मुरादाबाद के अमरोहा क्षेत्र में गजरौला स्थान पर स्थित ईट भट्टे की बताई जा रही है। बताया गया कि इसी भट्टा के लिए ईटों की पधाई से यहां काफी गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन्हीं गड्ढों में अभी हुई बरसात तथा समर आदि का पानी आकर भर गया था। आज बिहार प्रांत के जिला जमुई गांव के लक्ष्मीपुर निवासी भट्टा श्रमिक का बेटा 3 वर्षीय सौरभ और इसी का हम उम्र अजित एवं 7 वर्षीय सोनाली तथा 5 वर्षीय बेटी नेहा की नहाते समय गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रांत बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी मजदूर परिवार नौनेर गांव में रजब अली के ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह सात बजे मजदूरों के परिवार में रामजी का बेटा सौरभ, अजय का बेटा अजित, नारायण की बेटी सौनाली व झगड़ू की बेटी नेहा ने परिजनों के साथ खाना खाया। हंसते खेलते नौनिहाल भोजन के बाद, वही भट्टा परिसर में खेलने के लिए एक साथ निकल गए थे। जब यह मासूम बच्चे काफी देर तक वापस नहीं लौटे। तो चिंतित परिजनों ने उनकी खोजबीन की। काफी देर तक कहीं कोई पता नहीं चला। घबराए परिजन बच्चों की तलाश कर ही रहे थे कि उसी समय साथी मजदूर झगडू को मासूम सौरभ का पैर दिखाई दिया। जिसे देखते ही उसने शोर मचाते हुए तलाश करने वाले लोगों को वहां आने के लिए कहा। भट्टे पर काम कर रहे मजदूर दौड़कर पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे। और एक साथ 4 नौनिहालों के शव देख कर अचंभित रह गए। पानी में डूबे सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी करने का प्रयास किया ।मृतक बच्चों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes