Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में शुक्रवार को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी जयवीर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने पिछली समीक्षा में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की और अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर विशेष नाराजगी जताते हुए मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाकर ठोस परिणाम प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन अधिकारियों पर भी मंत्री का रुख सख्त रहा, जो स्वयं उपस्थित होने के बजाय प्रतिनिधि भेज रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, भोजपुर एवं कायमगंज के विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अलविदा जुमे पर उमड़ा अकीदत का सैलाब, अमन-चैन की गूंजती रही दुआएं
KAIMGANJ NEWS –ड्रोन निगरानी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बेमौसम बारिश का कहर: गेहूं, सरसों और आम की फसलों पर संकट, किसान-बागवान चिंतित
नेट से ली गई फ़ोटो KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद क्षेत्र में इन दिनों बेमौसम[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news पुरानी रंजिश में मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
Farrukhabad news – मौके से ही भाग रहे एक आरोपी को घेर कर ग्रामीणों ने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बिगडैल आवारा सांड की भीषण टक्कर से बृद्ध की मौत
KAIMGANJ NEWS – बेकाबू आवारा पशुओं से ग्रामीण खासे भयभीत – बुजुर्ग की दर्दनाक मौत[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच कूकी खेल में अफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद (संवाददाता): मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के संगम का नजर आया अदभुत नजारा : हिंदू नववर्ष पर कायमगंज में निकली भव्य धार्मिक शोभा यात्रा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार को हिंदू[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अबैध कच्ची शराब माफियाओं पर आबकारी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ –
KAIMGANJ NEWS –ममापुर में धधकती भट्टियों पर छापा, 220 लीटर लहन नष्ट – 20 लीटर[...]
Mar
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news त्योहारों पर सख्त हुआ यूपी प्रशासन: हुड़दंग पर सीधा एक्शन, CM का स्पष्ट संदेश—शांति से खिलवाड़ नहीं चलेगा
Uttar Pradesh news लखनऊ | उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज) आगामी त्योहारों को[...]
Mar