शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 11 जुलाई 2022 हॉट निरीक्षक की लापरवाही के चलते शमशाबाद में बाजार बंदी की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बाजार बंदी से शायद स्थानीय प्रशासन को भी अब तो कोई सरोकार नहीं रहा है । प्रदेश सरकार द्वारा बाजार बंदी के लिए नियमावली जारी कर हर जिले में नगर तथा कस्बों के लिए बाजार बंदी के दिन निर्धारित कर दिए हैं। इस नियम का पालन कराने के लिए सरकार लगातार निर्देश भी समय-समय पर जारी करती रहती है। हाट निरीक्षक को साप्ताहिक बाजार बंदी का जिम्मा सौंपा गया है । शमसाबाद में बाजार बंदी का दिन सोमबार तय किया गया है। प्रसासनिक अधिकारियों की चौकसी के चलते कुछ दिनों तक बाजार बन्दी का रबैया ठीक ठाक रहा ,बाद में हाट निरीक्षक की लापरवाही के चलते ब्यापारियों ने फिर बाजार बन्दी की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी है। यही कारण है साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन भी शमसाबाद बाजार में दुकानों को खुला देखा जा रहा है। यहाँ बाजार में बिक्रेता पुलिस प्रशासिनक अधिकारियों के आदेशो की अबहेलना करते हुए क्रय विक्रय की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे है । कस्बे के व्यापारियों को बाजार बंदी के दिन नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए देखा गया क्योंकि बाजार में कुछ विक्रेता ऐसे थे जो दोपहर के बाद अपनी दुकानों के शटर उठाकर क्रय विक्रय की प्रक्रिया को अंजाम देते है। उधर कस्बे के कुछ व्यापारियों द्वारा मनमानी किए जाने को लेकर कई छोटे-छोटे विक्रेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा की साप्ताहिक बाजार बंदी का फरमान हर किसी के लिए है। लेकिन न जाने बाजार बंदी का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के पास बाजार बंदी का फरमान क्यों नहीं पहुंचा। यही कारण है सोमवार को बाजार बंदी के दिन भी कस्बे के व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोले हुए देखा जा रहा है। आवश्यकता वाले लोग क्रय विक्रय कर रहे है । कुछ व्यापारी इसे हॉट निरीक्षक की लापरवाही मान रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है बाजार बंदी के साप्ताहिक आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले व्यवसायियों को कस्बा पुलिस की कार्रवाई का भी डर नहीं, क्योंकि अक्सर कुछ व्यवसाई मनमानी करते हुए अपने प्रतिष्ठानों को खोल लेते हैं। अनदेखी के साये में पुलिस की गाड़ियां गुजरती हैं। क्या सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कोई कानून नहीं है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर सप्ताहिक बाजार बंदी की अवहेलना करने वाले व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug