Bharat Jodo Yatra: कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की पद यात्रा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप

bharat jodo yatra

लखनऊ 27 दिसंबर 2022

Bharat Jodo Yatra: तमिलनाडु से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेताओं के साथ 9 राज्यों से अधिक भारत के कई क्षेत्रों को कवर चुकी है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है।यह पद यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी बाॅडर से दाखिल होगी।इसके बाद शामली के कैराना होते हुए हरियाणा में दाखिल होगी।पद यात्रा यूपी में दाखिल होते समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी।

INCOMETAX

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है। इसके तहत यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी और उस दिन यह कारवां लोनी तिराहे तक जाएगा। लल्लन कुमार ने बताया कि अगले दिन चार जनवरी को यात्रा बागपत के मवी कलां पहुंचेगी और बागपत शहर तथा इसी जिले के सिसाना, सरूरपुर और बड़ौत होकर निकलेगी।अगले दिन पांच जनवरी को यात्रा शामली जिले के ऐलम पहुंचेगी और कांधला, ऊंचा गांव और कैराना से गुजरेगी।

लल्लन कुमार ने बताया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने यात्रा के लिए प्रशासन समन्वय समिति, मोबिलाइजेशन एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी, फूड मैनेजमेंट कमेटी और महिला यात्री प्रबंधन समिति समेत विभिन्न समितियों का गठन किया है.

ललन कुमार ने बताया कि इसी साल सितंबर में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जब उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी तो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दल की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ होंगी।

बता दें कि कैराना राजनीतिक तथा सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से हिंदू परिवारों का कथित पलायन बड़ा चुनावी मुद्दा बना था।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के सम्भाजन हेतु जिला प्रशासन की बैठक सम्पन्न

Farrukhabad news-बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग फर्रूखाबाद :- जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की मौत – परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS – गंभीर स्थिति में आई गर्भवती को डाक्टर ने किया मृत घोषित, पंचनामा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंद मकान में घुसे सशस्त्र चोरों ने नकदी व जेवरात एवं लायसेंसी सिंगल बैरल बंदूक सहित की लाखों की चोरी

KAIMGANJ NEWS  – परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था – अचानक परिवार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, हालत गंभीर, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS–कायमगंज जौरा मार्ग की है घटना, घटना के बाद लाइन मैंन की भी हालत[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes