KAIMGANJ NEWS -जूता, चप्पल, बैग, टिफिन,,पानी की बोलत साइकिल छोड़ घरों की ओर भागी छात्राए
-एसडीएम, सीओ, डीआईओएस, नोडल अधिकरी समेत पुलिस फोर्स ने की मौके पर जांच
-पिलर में पड़ी दरारे, चैंबर ब्लाक होने के कारण रिसता रहा पानी, जर्जर हो चुकी है बिल्डिंग
कायमगंज। फर्रुखाबाद
कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज के रसोई घर के बरामद व कक्षा 6 का फर्श धसने से छात्राएं बाल बाल बच गई। यह हादसा इंटरवल के समय एमडीएम लेते समय हुआ। फर्श धसने से छात्राओं में भगदड़ मच गई और छात्राए जूता, चप्पल, बैग, टिफिन, पानी की बोतल साइकिल छोड़कर घरांे की ओर भाग खड़ी हुई है।
नगर के लोहाई बाजार स्थित कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में साढे दस बजे इंटरवल हुआ। बच्चे एमडीएम लेने के लिए रसाईघर की ओर गए। इसी बीच अचानक रसोई घर के बरामदे की फर्श धस गई और कुछ ही देर में कक्षा 6 की ओर की भी फर्श धस गई। यह देख रसाईयांे व छात्राओं में चीख पुकार मच गई। तभी एक छात्रा घस रही फर्श के नीचे जाने लगी। बच्चों ने उसे खीचा और बाहर निकाला। इससे उसका जूता वही रह गया। हादसे से कालेज में हडकंप मच गया।
इनसेट
कालेज में 590 छात्राओं के साथ था स्टाफ
कायमगंज।
नगर के कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में करीब 11 सौ छात्राए अध्यनरत है। शनिवार को 590 छात्राए उपस्थित थी। जिस जगह हादसा हुआ। उस जगह पर कक्षा 6 में 76 पंजीकृत छात्राओं के सांपेक्ष 55 छात्राए उपस्थित थी। जब हादसा हुआ और जैसे ही अभिभावकों को पता चला तो वह मौके पर आ गए और अपनी बेटियों को खोजने लगे। वह रो रहे थे। लेकिन स्कूल स्टाफ ने घर जाने की बात कही तो वह शांत हुए तो अभिभावकों अपने अपने घरों में फोन करके पता करने लगे।
इनसेट
प्रत्यक्षदर्शी रसोईयों ने बताई हकीकत
कायमगंज।
इस हादसे की प्रत्यक्षदर्शी रसोईया राधा देवी, रमा, लक्ष्मी का कहना है वह छात्राओं को खाना बांट रहीं थी तभी जमीन घसी। इस पर उन्होंने छात्राओं को दूसरी ओर प्रार्थना सभा की तरफ किया। इसी दौरान बच्ची का जूता उतर गया और उसे वहां से निकाला गया।
इनसेट
मानक बिहीन मिला स्कूल, सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं
-एसडीएम ने जताई नाराजगी, सकरी गली पर उठाए सवाल
कायमगंज। फर्रुखाबाद
कन्या विद्या पीठ में जमीन घसने की जानकारी पर डीआईओएस एपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल जीआईसी भटासा कालेज के प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी डा. महेश चंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। वही कालेज के संरक्षक डा. वीरेंद्र सिंह गंगवार, उनके पुत्र मृदुल गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन डा. शरद गंगवार मौके पर पहुंचे। जहां संरक्षक ने बताया कि इस कालेज का निर्माण 1962 से 1965 तक हुआ था। उसके बाद 1966 में मान्यता मिली। 1970 में उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि यह जमीन चुना कुवंर ट्रस्ट की है जो 10 रुपए के स्टाम्प पर दान कालेज के लिए दान में मिली थी। इस पर एसडीएम ने कहा बिल्डिंग जर्जर है। इसके लिए रिपेयर की क्या व्यवस्था क्यो नहीं की गई। इस पर प्रधानाचार्य ने कहा कि 23 अगस्त 2023 को प्रबंध समिति को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने छज्जा व बाउन्ड्रीवाल क्षतिग्रस्त का उल्लेख किया था। इस पर संरक्षक ने कहा उनके पास फंड नहीं है। यहां से कोई धनराशि नहीं मिलती है। उन्होंने छात्राओं की जान कैसे जोखिम में डाल सकते है। यह समाधान होना चाहिए थे। कमेटी की बैठक में क्या यह बात नहीं रखी गई। एसडीएम ने कहा कि इसकी इतनी सकरी गली है। यह स्कूल अमानक से कैसे चलता रहा। इस पर संरक्षक ने कहा कि इसका गेट और भी है। इस पर एसडीएम ने कहा वह भी मानक के अनुसार नहीं है। एसडीएम को बताया कि स्कूल में 12 कक्ष छात्राओं के अध्ययन के लिए है। जबकि आफिस समेत अन्य कक्ष करीब 5 है। जब एसडीएम ने सुरक्षा के बारे में पूछा और वहां लगे अग्निशमन यंत्र पर नजर डाली तो देखा तो सभी 2022 में ही एक्सपायर हो चुके थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
इनसेट
छात्राओं के लिए नहीं है साइकिल स्टैंड, न खेलने के लिए मैदान
कायमगंज।
लोहाई बाजार में स्थित कन्या विद्या पीठ मुख्य बाजार में बना हुआ है। यह इलाका बेहद सकरा है। प्रवेश के लिए ढाई फुट चौड़ी गई है। इसमें एक छात्रा के अलावा दूसरा नहीं निकल सकता। वही इस स्कूल का दूसरा गेट जो पीछे की तरफ वह भी इसी तरह सकरा है। गलियों में बिजली के जर्जर अवस्था में लटक रहे है। इससे किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। विद्यालय में छात्राओं के साइकिल खड़ी करने के लिए कोई स्टैंड नहंी है न ही उनके खेलने कूदने के लिए स्थान है। प्रार्थना स्थल के समीप साइकिल खड़ी कर दी जाती है।
इनसेट
प्रशासन का आदेश, अब स्कूल में नहीं लगेगी कक्षाएं
कायमगंज।
कन्या विद्या पीठ में फर्श धसने की घटना पर नगर व क्षेत्र में हडकंप मचा है। लोग भगवान का बार बार शुक्रिया अदा कर रहे है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। उनका कहना है यदि पिलर या दीवार गिर जाता तो किसी बड़ी अनहोनी इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर एसडीएम व डीआईओएस ने अग्रिम आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया है। इसमें कक्षाए नहीं लगेगी। प्रशासन प्रबंधक समिति व प्रधानाचार्य के बीच वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रामनारायण महिला डिग्री कालेज की बिल्डिंग को लेकर सहमति बनी कि तब तक छात्राए उस बिल्डिंग में पढ़ेगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रबंध समिति ने उनके एक अन्य रामनारायण महिला डिग्री कालेज में वैकल्पिक व्यवस्था कराने की बात कही है। प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय ने बताया कि दस दिन के अंदर रामनारायण कालेज में कक्षाए संचालित की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug