Kasganj news कासगंज/लखनऊ
ऐसा चर्चित चंदन हत्याकांड जिसने पूरे जनपद कासगंज सहित अन्य जिलों तक सनसनी फैलाते हुए सीधे-सीधे कानून व्यवस्था पर तरह-तरह के सवालिया निशान लगा दिए थे । इस कांड के बाद आक्रोशित जनता ने प्रदर्शन के साथ ही जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज कर निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया से कठोर दंड दिलाने की मांग की थी । उस समय सजग हुए प्रशासन ने लोगों को आश्वासन देकर किसी तरह मामले को शांत कराया था और इसी के साथ पुलिस प्रशासन उच्च अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में घटना का पर्दाफाश करने के लिए सक्रिय हो गया था । तमाम सूत्रों तथा विवेचना एवं मृतक के परिवारीजनों से एकत्र जानकारी के बाद इस हत्याकांड में 28 लोगों को नामजद किया गया था । न्यायिक कार्यवाही स्पेशल कोर्ट में चल रही थी । स्पेशल कोर्ट द्वारा सभी 28 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई इनमें से 26 दोषी लखनऊ जेल में निरुद्ध है । उनमें वसीम जावेद उर्फ वसीम, नसीम जावेद, मोहम्मद जाहिद कुरैशी उर्फ जाहिद उर्फ जग्गा ,आसिफ कुरेशी उर्फ हिटलर ,असलम कुरैशी,अकरम ,तौफीक , खिल्लन , शवाब अली खान, राहत ,सलमान ,मोहसिन, आसिफ जिमवाला, साकिब, बबलू, निशु उर्फ जीशान, वासिफ, इमरान, शमशाद ,जफर, साकिर ,खालिद परवेज ,फैजान ,इमरान ,साकिर, मोहम्मद आमिर रफी, जबकि कासगंज जेल में बंद मुनाजिर और कोर्ट में सरेंडर करने वाले सलीम इन सभी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है । लखनऊ जेल में निरुद्ध 26 तथा एक अदालत में सरेंडर करने वाले सलीम एवं कासगंज जेल में बंद आरोपी मुनाजिर सभी को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जोड़ कर कोर्ट द्वारा दी गई सजा सुनाई गई । अदालत का निर्णय सुनने के बाद लगभग सभी के चेहरों पर उदासी की झलक मिलती दिखाई देना बताया गया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct