Kaimganj news -रेलव स्टेशन स्टार्ट अप के पास का है मामला, चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक
-हिरासत में लिया युवक, बदायू का है आरोपित, रेलवे पुलिस कर रही जांच
कायमगंज,फर्रुखाबाद 2 जुलाई 2023
शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी लाल शर्ट लहरा कर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी रोक दी। इससे हडकंप मच गया। यह देख आरपीएफ दौड़ पड़ी। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। युवक बदायू का है। इस संबंध में रेलवे पुलिस जांच में जुटी है। वही युवक के परिजनों ने बताया युवक मानसिक रूप से है तनाव गिरस्त।
शनिवार की रात 12 बजकर 57 मिनट पर फर्रुखाबाद से कासगंज की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। जब वह कायमगंज स्टेशन की ओर पहुंचने वाली थी। तभी कायमगंज रेलवे स्टेशन के स्टार्टअप के समीप अचानक एक युवक ने अपनी लाल रंग की शर्ट उतार कर मालगाडी के सामने लहरा दी। चालक ने देखा तो खतरा भांप कर ट्रेन रोक दी। आनन फानन में आरपीएफ मौके पर दौड़ी और युवक को निगरानी में लेकर पूछताछ की और उससे मालगाड़ी रोके जाने का कारण पूछा। इस पर वह कुछ नहीं बता सका। रेलवे पुलिस को युवक ने अपना नाम कुलदीप पुत्र श्रीपाल निवासी गांव व्योर थाना विनावर जनपद बदायू बताया। उसने बताया कि वह कायमगंज स्थित गांव नगला भूढ़ में अपनी बहन सोनकली पत्नी जगदीश के यहां जा रहा था। इस पर रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगला भूड़ में जानकारी की। जहां से पूर्व प्रधान व महिला सोनकली आरपीएफं चैकी पर पहुंचे। जहां सोनकली ने कुलदीप को अपना भाई बताया। उसने बताया उसका भाई अपनी मौसी के यहां कच्ची बस्ती रावतपुर कानपुर गया था। उन्होंने जबलपुरिया अनवरगंज में जगह ली है। जहां उनका मकान बन रहा है। उसे बनवाने के लिए गया था। वह मजदूरी का कार्य करता है और वह मौसी मुन्नी देवी से सौ रुपए लेकर निकल आया । तीन चार दिनों तक वह घर नहीं पहुंचा तो इसकी गुमशुदगी की तहरीर रावतपुर थाने में दी गई है। इस संबंध में आरपीएफ के चैकी प्रभारी चंदं्रप्रकाश ने बताया कि युवक तनावग्रस्त प्रतीत हो रहा है। रावतपुर में गुसमुदगी के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। यदि युवक तनावग्रस्त या मानसिक रूप से विक्षिप्त है तो हिदायत देकर जाने दिया जाएगा लेकिन उसने शरारत की है तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।वही युवक का मेडिकल पुलिस ने कराया है। इस संबंध में कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र मिश्रा ने बताया करीब पांच मिनट मालगाड़ी रूकी है। उस समय स्टेशन मास्टर अमित कुमार डयूटी पर थे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct