कार की टक्कर से युवक, वही कुत्ते के हमले में हुआ वृद्ध गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 03 14 14 03 01 209

कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 मार्च 2023

दुकान पर पिता को खाना देने जा रहा युवक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में एक वृद्ध कुत्ते के हमले से भयभीत होकर साइकिल से गिरकर घायल हुआ। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर मजरा घसिया चिलौली निवासी मथुरा प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अंकित आज लगभग 11:00 बजे अपने पिता को दुकान पर खाना देने साइकिल द्वारा जा रहा था। तभी रास्ते में मंडी समिति के पास मेंहदीयावली मजार के सामने आ रही तेज रफ्तार इको कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में युवक को उठाकर कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया । वही कार संख्या यूपी 83 ए एफ 8197 मंडी चौकी पुलिस के हवाले कर दी गई । उधर दूसरी घटना में कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी 77 वर्षीय साजिद हुसैन जो अपने किसी काम से शमशाबाद गए थे। वहां से साइकिल द्वारा अताईपुर कायमगंज मार्ग पर वापस आ रहे थे। उसी समय अचानक पागल कुत्ते ने वृद्ध के ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से भयभीत साजिद सड़क पर ही गिर गए। कुत्ता उन्हें काटने का प्रयास कर रहा था। जिसके भौंकने तथा साजिद के चीखने की आवाज सुनकर निकल रहे राहगीरों तथा पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर कुत्ते को भगाया और साजिद को सहारा देकर संभाला ।इसके तुरंत बाद घायल साजिद को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes