kampil KAIMGANJ NEWS वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी गंभीर

IMG 20240729 WA0112

Kampil KAIMGANJ NEWS-हनया नगला मोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने की जांच पड़ताल
कंपिल। कायमगंज, फर्रुखाबाद।
क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अनिल कुमार गौतम (24) अपने साथी राजन, संत कुमार के साथ रविवार देर शाम कंपिल कस्बे से वापस लौट रहे थे। जब तीनों कंपिल सिवारा मार्ग स्थित हनया नगला मोड़ के पास पहुंचे पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे परिजनों ने तीनों को सीएचसी कायमगंज मे भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अनिल कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूजा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इधर गंभीर घायल राजन को फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि संत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक अनिल पांच भाइयो मे विकास, गुड्डू, बाबू, प्रयांशु मे सबसे बड़ा था। मृतक के दो पुत्र युवराज (3) व दूसरा एक साल का है। परिजनों ने बताया मृतक की माँ की करीब पांच महीने पहले बिजली करंट से मौत हो चुकी है। मृतक के पिता अनार सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन शव लेकर घर चले आये। सीएचसी से मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ जीतेन्द्र चौधरी ने बताया की परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
इनसेट
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
कायमगंज। फर्रुखाबाद
अलग अलग मार्ग दुर्घटना में क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी सुनील, नगर से सटे गांव दत्तूनगला निवासी दिलीप, कंपिल क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी अरबाज खां, क्षेत्र के गावं गढ़िया नगरिया निवासी कौशल यादव घायल हो गए। जहां आसपास के लोगो ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद कौशल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इनसेट
फर्रुखाबाद रोड पर पेड़ का गुद्दा गिरा, बाइक सवार गंभीर
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद रोड पर पेड़ का गुद्दा गिरने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया।
जनपद बदायू के थाना अल्लापुर के गांव बिलहरी निवासी हैदर अली खां आईसक्रीम की फैक्ट्री चलाते है। सोमवार को वह बिजली के कार्य से फर्रुखाबाद अपने साथी तारिक खां के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित बरझाला के पास पहुंचे। तभी अचानक रोड के किनारे खडे़ पेड से एक भारी भरकम गुद्दा उनके ऊपर जा गिरा जिसमें हैदर अली गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि साथी तारिक बाल बाल बच गए। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उन्हे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes