KAIMGANJ NEWS प्रांतीय नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगा युवा व्यापारी नेताओं ने दिया अपने – अपने पदों से इस्तीफा

Picsart 24 09 05 20 55 20 593

KAIMGANJ NEWS  – बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं भावी रूप रेखा पर किया गया बिचार मंथन

कायमगंज / फर्रुखाबाद5 सितम्बर
संगठन के युवा व्यापारी नेताओं ने
प्रांतीय अध्यक्ष पर उपेक्षा एवं समस्याएं ना सुनने का आरोप लगाते हुए नागजगी व्यक्त कर अपने पदों से सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया । जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर के सीपी गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में हुई । बैठक में व्यापार मंडल के संगठनात्मक चुनाव व सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई ।जिसमें कहा गया कि व्यापार मंडल एक लाख प्रांतीय सदस्य, दस हजार व्यापारिक सैनिक तैयार करेगा। बैठक में कहा गया कि व्यापारी सरकारी तंत्र के उत्पीड़न से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताहिक बंदी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। शापिंग माल व आनलाइन शापिंग हर समय चालू रहती है। जबकि रिटेल बाजार बंद रहता है। यह दो तरह की व्यवस्था उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा।* बैठक में उस वक्त विरोध की स्थिति बन गई।

Picsart 24 09 05 20 56 53 964
जब युवा जिलाध्यक्ष सुबोध उर्फ मंशाराम गुप्ता ने आरोप लगाया कि बैठक में उनके द्वारा व कुछ व्यापारियों ने व्यापारियों की समस्याएं बताई तो प्रांतीय नेता के द्वारा समस्या का समाधान तो दूर समस्याओं को ही अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन से जुड़ने का कोई मतलब नहीं है। यदि वह अपने नेता के सामने समस्या नहीं बताएंगे तो ऐसे संगठन से जुड़ने का क्या मतलब रहा। उन्होंने कहा कि वह युवा जिलाध्यक्ष पद से तथा किराना कमेटी एवं विधान सभा कमेटी सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से अपने पदों से त्याग पत्र दे रहे हैं*। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अमित सेठ, रश्मी दुवे, मधु गंगवार, जितेन्द्र रस्तोगी, संजय गंगवार, संजीव अग्रवाल, कमलेश भारद्वाज, कन्हैयालाल, बबलू राठौर,बबिता वर्मा,आरती कश्यप, रीतू राजपूत, लक्ष्मी राठौर आदि रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes