kaimganj news महिलाओ को शराब के नशे में पीटा, पत्नी को किया प्रताड़ित मार्ग दुर्घटना में घायल, चार ने पिया जहर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 23 जून 2023

अताईपुर में चार हमलावरों ने महिलाओ को शराब के नशे में मारापीटा और धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी मुन्नालाल ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा 21 जून को गांव का रामनिवास उसका भाई छोटेलाल, अतर सिंह, अर्जुन शराब के नशे में लाठी डंडों से महिलाओं को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।

कायमगंज। फर्रुखाबाद
रायपुर खास गांव में ससुराल वालों ने पत्नी को मारपीट कर प्रताड़ित किया। महिला ने पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएम के आदेश पर क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी फूलनदेवी ने उसके पति अनिल, जेठ व जेठ के लड़कों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। फूलनदेवी ने दर्ज मुकदमें में कहा उसका पति अनिल शराब पीने का आदी है। शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसका पति पैतृक जमीन बेचने की फिराक में है। यह कार्य वह जेठ व जेठ के लड़को की बातों में आकर कर रहा है और घर से निकालने का दवाब बना रहा है। मारपीट कर वह प्रताड़ित करता है। वह जैसे तैसे भैंस के दूध को बेच कर अपना व अपने बच्चों का गुजारा कर रही है।

कायमगंज। फर्रुखाबाद
अलग अलग मार्ग दुर्घटना में कंपिल क्षेत्र के गांव सरईया निवासी विकास, कासगंज क्षेत्र के थाना पटियाली के गांव गंगपुर निवासी सर्वेश घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सर्वेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कायमगंज। फर्रुखाबाद 23 जून 2023
अलग अलग स्थानों पर चार लोगो ने जहर पी लिया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
अलग अलग स्थानों पर कंपिल क्षेत्र के गांव सैरिया निवासी गायत्री, क्षेत्र के अब्दुल रहमानपुर निवासी कुंदन, महादेवपुर निवासी सुदामा, झब्बूपुर निवासी मोहन ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदाथी पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गायत्री व कुंदन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात

Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes