kaimganj news महिला की नाक कटी, सांप ने काटा,बुजुर्ग की मौत, छत से गिरकर युवक घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 26 जून 2023
ईरिक्शा की टक्कर से महिला की नाक कट गई और वह लहूलुहान हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जनपद कासगंज के गंजडुडवारा क्षेत्र के गांव नवाबगंज नगरिया विमला देवी कायमगंज पहुंची और ईरिक्शा से अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। ट्रांसपोर्ट चैराहे पर पीछे से आ रहे दूसरे ईरिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार विमला देवी गंभीर घायल हो गई। उसकी नाक में चोट आ गई और बुरी तरह कट गई। आसपास के लोगो ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कायमगंज। फर्रुखाबाद 26 जून
बरसात आते ही सर्प दंश के मामले बढ़ने लगे है। अलग अलग स्थानों पर कंपिल क्षेत्र के गांव बादाम नगला निवासी ओमवीर का दस वर्षीय पुत्र संजेश व क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी हिमांशू को जहरीले सांप ने काट लिया। दोनो को गंभीर हालत में उनके परिवारीजन अस्पताल लाए। जहां दोनो को प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कायमगंज। फर्रुखाबाद 26 जून
एटा क्षेत्र के एक बुजुर्ग की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत पर कोहराम मच गया।
जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी देवदत्त की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर अमरेश कुमार ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

कायमगंज। फर्रुखाबाद 26जून 2023
छत से गिरकर एक युवक गंभीर घायल हो गया।
नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी मनोज छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes