पूजा अर्चना के साथ गंगा भक्तों ने लगाई गंगा की पावन धारा में डुबकी

Picsart 22 06 09 20 25 19 802

शमशाबाद से मनोज सक्सेना

शमसाबाद फर्रुखाबाद 9 जून 2022
गंगा दशहरा पर्व पर ढाई घाट शमशाबाद गंगा नदी पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य का लाभ कमाया । गंगा मैया की पूजा अर्चना कर देश में सुख समृद्धि की कामनाये की । भीषण गर्मी के दौर में समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर राहगीरों को शीतल जल शरबत पिलाया। स्नान के दौरान गूँजते रहे जय गंगा माँ के गगन भेदी उद्घोष , आम श्रद्धालुओं का मानना था ।आज के ही दिन भगवान शंकर की जटाओं से गंगा मां का अवतरण हुआ था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी पर हजारों की संख्या में आम श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए जाते हुए देखा गया। गंगा दशहरा पर्व का ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों में विशेष महत्व होता है। दशहरा पर्व पर गंगा स्नान के लिए शहर से लेकर गांव तक आम श्रद्धालुओ द्वारा पूर्व से ही तैयारिया की गई थी । गुरुवार की सुबह परिवार के सदस्यों द्वारा पकवान आदि बनाने के बाद गंगा स्नान के लिए आम श्रद्धालुओं की रबानगी हुई । किसी को साइकिल से तो किसी को मोटरसाइकिल के सहारे और किसी को ट्रैक्टर ट्राली के सहारे ढोलक की थाप पर गंगा मैया के गीतों पर गाते बजाते जाते हुए देखा गया। सुबह 8:00 बजे के करीब गंगा तट पर हजारों की संख्या में आम श्रद्धालुओं की भीड़ उमडती रही। आम श्रद्धालुओं में पुरुषों के अलाबा महिलाएं भी थी बच्चे भी थे और किशोरिया भी थी । गंगा स्नान की व्यवस्थाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा दुरुस्त किया गया था। एक तरफ पुरुषों के स्नान के लिए व्यवस्थाएं की गई थी। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं और किशोरियों के स्नान की व्यवस्थाएं की गई थी। दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर गंगा में जगह-जगह खतरे के सूचक निशान लगाए गए थे। साथ ही पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गंगा स्नान किया गया। थानाध्यक्ष शमशाबाद मनोज कुमार भाटी स्वयं पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रहे थे। जिससे गंगा स्नान करने वाले लोग सुरक्षित वापस घर जा सके। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह रोड डायबर्ड किया गया था। आम श्रद्धालु वाहनों से गंगा स्नान के लिए आते जाते रहे। जाम की समस्याओं को लेकर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। आम श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर गंगा स्नान तथा पूजा अर्चना की वही भगवान सूर्य देव को जलअर्द्य देकर सुख समृद्धि की कामनाये की। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिये ढाई घाट शमशाबाद आवागमन करते हुए देखा गया ।शमशाबाद में दशहरा पर्व के दिन समाज सेबी जनप्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह स्टार लगा कर शीतल जल शर्वत पिलाया गया, तो तमाम भक्तों ने गंगा तट पर आने वाले असहाय गरीब बिकलांग लोगों को भोजन पकवान साथ ही वस्त्र आदि भी दान किए गए। आम श्रद्धालुओं तथा समाजसेवी लोगों द्वारा भोजन वस्त्र तथा दानादि व्यवस्थाएं की जिसे पाकर गरीबों के चहरो पर खुशियां झलकती देखी गयी । शमशाबाद के अलावा कस्बा फैजबाग में ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से प्राथमिक विद्यालय के सामने टेंट लगाकर आने जाने बाले लोगों को शीतल जल शरबत पिलाया। भीषण गर्मी के दौर में समाज सेबी जनप्रतिनिधियों की सेबाये पाकर लोग दुआओ से नमाज रहे थे। इस तरह इस पावन पर्व पर शीतल जल सरबत पिलाने का दौर शाम तक चलता रहा।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes