KAIMGANJ NEWS पटवनगली स्थित जलकल टंकी की होगी मरम्मत: दिनांक 1 से 10 अप्रैल तक जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को सूचित किया गया है कि पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पटवनगली स्थित जलकल कम्पाउंड की बड़ी पानी की टंकी की रंगाई, मरम्मत एवं सफाई का कार्य स्वीकृत किया गया है। यह कार्य 1 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान बड़ी टंकी से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जिससे नगर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जलकल परिसर में स्थित छोटी टंकी से प्रतिदिन 6 बार, प्रत्येक बार 25-25 मिनट के लिए पानी की आपूर्ति की जाएगी, ताकि नागरिकों को पेयजल की सुविधा मिलती रहे। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और आवश्यकतानुसार पहले से ही पानी का संग्रह कर लें। साथ ही, इस संबंध में सूचना विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए भी प्रसारित की जा रही है, ताकि सभी नागरिक समय रहते अपनी व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।यह जानकारी मीडिया के माध्यम से नगर पालिका परिषद के अभियंता जलकल द्वारा गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes