Kaimganj news –घनी आबादी के बिल्कुल पास शराब ठेके की दुकान बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Picsart 23 09 14 16 54 15 268

Kaimganj news-मौके पर जमा हुए ग्रामीणों का विरोध देख भागे मजदूर, खेत में पड़ी रही ईट बालू गिट्टी
कायमगंज /फर्रुखाबाद 14 सितंबर 2023
क्षेत्र के गांव कोट पहाड़ी में घनीआबादी के काफी पास में शराब ठेका बनने पर ग्रामीणों ने भारी विरोध किया। भीड़ ने कार्य कर रहे मजदूरो को भगा दिया और काम रुकवा दिया।
क्षेत्र के गांव मऊरशीदाबाद के मोहल्ला कोट पहाड़ी में सामुदायिक शौचालय व आयुष्मान केन्द्र के सामने देशी शराब का ठेका था। ग्रामीणों के मुताबिक अब ठेके का अनुबंध खत्म हो गया। गांव के लालाराम शाक्य का कहना है । जहां पहले शराब ठेका था। वह उनकी जगह पर था। वहां सामुदायिक शौचालय व उपकेन्द्र भी था । लेकिन ग्रामीणो की परेशानी के कारण उन्होंने ठेका संचालक से जगह खाली करा ली और यह ठेके का संचालन दूसरी जगह आबादी के नजदीक हो रहा है, जो गलत है। ग्रामीणों के मुताबिक इसके लिए संचालन कर्ता आबादी के पास खेत की तरफ निर्माण भी करवा रहा है। ठेके के निर्माण की जानकारी पर गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष निर्माण स्थल पर पहुंचे। जहां कार्य रूकवा दिया और कहा कि आबादी के बीच यहां ठेका नहीं बनेगा। उनका तर्क था कि यहां आए दिन विवाद होता है। इसका असर बच्चों पर पड़ता है। शराब पीकर पियक्कड़ अभद्रता करते है। महिलाओं का निकला मुश्किल हो जाता है। इसलिए ठेके को गांव के बाहर बनवाया जाए। विरोध की स्थिति देखकर मजदूर मौके से भाग गए।
इनसेट : –
इससे करीब 5 साल पहले इसी गांव के मोहल्ला रौजा में भी हो चुका है देसी शराब ठेके का विरोध
कायमगंज -14 सितम्बर
कोटपहाड़ी से पहले यह देशी शराब का ठेका रौजा मोहल्ले में था। वहां भी ठेके के अनुज्ञापी को विरोध का सामना करना पड़ा था। उसके बाद यह ठेका यहां कोट पहाड़ी पर अनुज्ञापी द्वारा पहुंचाया था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट

KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम

KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes