Kaimganj news –हिन्दी तेरा दर्जा है राजभाषा का, राष्ट्रभाषा के पक्ष में जन-जन।

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 सितम्बर 2023

साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा दिवस पर कृष्णाप्रेस परिसर कायमगंज में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने हिंदी के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर प्रो. रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि भारतवर्ष विश्व शक्ति और विश्व बाजार की ओर बड़ी तेजी से अग्रसित हो रहा है । ऐसे में हिंदी भाषा की विश्व भाषा बनने की संभावनाएं हैं ।भारत में आज भी हिंदी अंग्रेजी की जगह संपर्क भाषा बनने को छटपटा रही है। विडंबना यह है कि हमारे देश में न तो कोई मानक शब्द कोश है और न ही सर्वमान्य व्याकरण । हिंदी दिवस की औपचारिकता नेताओं और विद्वानों की भाषण बाजी तक सीमित रहती है। गीतकार पवन बाथम ने हिंदी के विषय में अपने विचार अपनी कविता के माध्यम से रखे..-:
सूर तुलसी कबीर की वाणी,
तू है पूरे विश्व की धड़कन ।
तेरा दर्जा है राजभाषा का ,
राष्ट्रभाषा के पक्ष में जन जन। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि अब हिंदी के प्रगति रथ को रोकने की किसी में हिम्मत नहीं है। प्रधानाचार्य शिवाकांत शुक्ला ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय पहचान है ।इसके राष्ट्रीय वर्चस्व से कोई समझौता नहीं होगा । शिक्षक विद्यासागर तिवारी, जेपी दुबे ने कहा कि अरबी फारसी के भाषाविद्वानों के तर्ज पर हिंदी के आचार्यों और भाषा विदों को विदेशी भाषा के शब्दों का हिंदी करण करना चाहिए । मनीष गौड़ ,अनुपम मिश्रा, शिव कुमार दुबे और निधि मिश्रा ने हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए जन जागरण की अपील की । उनका तर्क था कि हिंदी भाषा के विस्तृत प्रचार प्रसार हेतु देश का चाहे सरकारी काम हो या फिर अन्य कार्य हर स्तर पर हिंदी का ही अधिकाधिक प्रयोग किया जाना समय की जरूरत है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ संकिसा: जहां भगवान बुद्ध उतरे थे स्वर्ग से धरती पर, आस्था और इतिहास का है अद्भुत संगम

Farrukhabad news -फर्रुखाबाद जनपद में स्थित संकिसा, बौद्ध धर्म के आठ प्रमुख तीर्थों में शामिल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कोतवाली में मची भगदड़: बिजली के तारों ने उगली आग, राख होने से बचा महिला परामर्श केंद्र

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली परिसर शुक्रवार की शाम उस वक्त छावनी के बजाय ‘अखाड़ा’[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय मजदूर गिरा, गंभीर

Farrukhabad news-कंपिल निवासी युवक कानपुर जाने के लिए चढ़ा था ट्रेन पर, संतुलन बिगड़ने से[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सरकारी जमीन पर दबंगई की ‘कटाई’: रातों-रात गेहूं की फसल साफ, प्रशासन को ठेंगा दिखाने वाले 4 पर FIR

Farrukhabad news जुर्माना भरा नहीं और काट ली फसल; शमशाबाद के समैचीपुर चितार में सरकारी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दबंगों का तांडव! अब एनसीआर से बना मुकदमा

KAIMGANJ NEWS 👉 शराब के नशे में धुत आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू गोदाम की छत से गिरा वृद्ध श्रमिक, मौके पर ही दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS 👉 लघुशंका के लिए उठा था, संतुलन बिगड़ा और नीचे हैरो पर गिरा—परिवार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes