KAIMGANJ NEWS – ट्रेन आने से पहले अज्ञात अचानक आकर पटरी पर लेट गया – जब तक कुछ कोई समझ पाता ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 अगस्त 2024
पूर्वोत्तर रेलवे लाइन की कायमगंज स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 20931 बांद्रा एक्सप्रेस कायमगंज रेलवे स्टेशन पर आने ही वाली थी कि उसी समय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की पटरी पर आकर लेट गया । जब तक उसे ऐसा करते हुए लोगों ने देखा , लोग कुछ समझ पाते या प्रयास करने की कोशिश करते – तब तक धड़धड़ाती हुई एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंच गईं । जिससे कटकर अज्ञात की मौत हो गईं । बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से चलकर बांद्रा के लिए जा रही थी । उसी समय रेलवे स्टेशन कायमगंज पर यह घटना घटित हो गई ।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का ट्रेन से कटकर क्षत – विक्षत हुआ शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू कर दी है । लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है । मृतक काले रंग का जींस का पेंट तथा लाल रंग का अंडरवियर और आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए हैं । घटना लगभग सुबह 9:30 बजे की होना बताई जा रही है । अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक कहीं दूर का रहने वाला है । यदि पड़ोस का रहने वाला होता तो इतने प्रयास के बाद कोई न कोई उसकी शिनाख्त करने आ ही जाता या फिर मौके पर मौजूद भीड़ में से कोई उसे अवश्य पहचान लेता । जिस तरह वह व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी आने का समय उसे ज्ञात होगा और ऐसा उसने जानबूझकर आत्महत्या करने के लिए ही किया होगा l मृतक के शव का रेलवे पुलिस ने पंचनामा भर कर अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct