ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की दर्दनाक मौत

IMG 20220621 WA0066

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 जून 2022

कस्बा कायमगंज से सटे गांव प्रेम नगर निवासी धनीराम बाथम के बेटे रामू की बारात सिरमौरा, नवाबगंज ,फर्रुखाबाद गई थी। बारात में शामिल होने के लिए ग्राम गोकुलपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी 25 वर्षीय कमलेश पुत्र राजपाल भी यहां आया था। उसी के साथ बारात में शामिल होने अट्ठारह वर्षीय ओम शिव उर्फ ओमी निवासी नोखंडा फर्रुखाबाद भी सिरमौरा गया था। दोनों युवक बारात से बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे। जब वह कायमगंज बाईपास मार्ग पर स्थित भगवती टॉकीज के सामने पहुंचे। उसी समय तेज रफ्तार गति से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को घटनास्थल से उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से ओमशिव उर्फ ओमी की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना से ओमी के रिश्तेदारों तथा परिवार बालों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes