kaimganj news– सुतली बम विस्फोट से बच्चे के हाथ की उंगलियों के उडे चीत्थडे

Picsart 23 11 24 20 30 34 343

Kaimganj news-बच्चा शादी समारोह में आई आतिशबाजी से एक सुतली बम अपने घर ले आया था
कायमगंज /फर्रुखाबाद 24 नवंबर 2023
सुतली बम विस्फोट की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर की है ।
यहां सुतली बम चलाते समय एक बच्चे का हाथ बुरी तरह फट गया। उसके हाथ की उगलियों के चीत्थडे उड़ गए। बच्चे को शादी में आतिशबाजी छुड़ाने के दौरान सुतली बम मिला था।
क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी शकील का 8 वर्षीय पुत्र अकील बीते दिवस शादी समारोह में लुधईया गांव गया था। बारात में आतिशबाजी चली थी। उसे वहां एक सुतली बम मिल गया। अकील उठाकर उसे घर रायपुर ले आया। शुक्रवार की सुबह वह बच्चो के साथ सुतली बम चला रहा था । तभी उसके हाथ में सुतली बम फट गया। उसकी चारो उगलिया व अंगूठा के परखच्चे उड गए और हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े और अस्पताल लाए। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में डाक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इनसेट: –
नहीं थे गरीब के पास इलाज के लिए रुपये , किसान नेता ने की आर्थिक सहायता
कायमगंज -24 नवम्बर
सुतली बम से बेटे अकील के घायल होने पर पिता शकील काफी परेशान था । उनके पास रुपए न होने पर वह काफी देर इधर उधर रुपए के इंतजाम को लेकर भटकता रहा। इस पर सीएचसी पहुंचे किसान नेता रागिब हुसैन खां ने उसे दो हजार देकर मानवता के आधार पर उसकी मदद की। मदद मिलने बाद परेशान पिता अपने बेटे को उच्च स्तरीय उपचार के लिए ले गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes