KAIMGANJ NEWS गैंगस्टर की जमीन पर पंगा: जुबैर की कुर्क संपत्ति से सरकारी बोर्ड उखाड़ा, नींव खोद डाली

Picsart 26 04 24 06 15 22 891

KAIMGANJ NEWS प्रशासन को खुली चुनौती: लेखपाल की तहरीर पर ‘यज्ञदत्त’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की धरपकड़

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गैंगस्टरों पर हो रही कार्रवाई के बीच कायमगंज में एक दुस्साहसिक मामला सामने आया है। यहाँ प्रशासन की ‘लाल मोहर’ को ठेंगा दिखाते हुए एक ग्रामीण ने न सिर्फ गैंगस्टर की कुर्क जमीन से सरकारी बोर्ड उखाड़ फेंका, बल्कि रातों-रात वहाँ अपनी ‘सियासत’ की नींव भी खोद डाली। इस हिमाकत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ी नूर खाँ निवासी कुख्यात गैंगस्टर जुबेर खाँ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (मुकदमा संख्या 348/26) के तहत कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में प्रशासन ने गाटा संख्या 568 की 81 वर्ग मीटर जमीन को कुर्क कर उसे सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया था। मौके पर बाकायदा शासन का बोर्ड लगा दिया गया था ताकि कोई परिंदा भी वहाँ पर न मार सके। लखनपुर क्षेत्र के लेखपाल आशीष वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोप है कि 15 अप्रैल को सिकन्दरपुर (थाना कम्पिल) निवासी यज्ञदत्त शुक्ला ने कानून को हाथ में लेते हुए प्रशासन के बोर्ड को जड़ से उखाड़ दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने बोर्ड को हटाकर गाटे के दूसरे कोने पर फेंक दिया और कुर्क की गई जमीन पर अवैध रूप से नींव खोदनी शुरू कर दी।

पुलिस की दोटूक: बख्शा नहीं जाएगा

सरकारी संपत्ति के साथ छेड़छाड़ और प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी यज्ञदत्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

“गैंगस्टर की कुर्क संपत्ति सरकार की अमानत है। सरकारी बोर्ड हटाना और अवैध निर्माण की कोशिश करना सीधे तौर पर कानून को चुनौती है। आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस प्रशासन

 

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes