KAIMGANJ NEWS कायमगंज में पश्चिमी रेलवे क्रासिंग दो रातों के लिए बंद, रूट डायवर्ट

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कायमगंज रेलवे स्टेशन के सीओ ऑफिस के समीप पश्चिमी दिशा में स्थित समपार संख्या 182 बी पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। रेलवे द्वारा यहां यूनिमेट मशीन से पैकिंग का कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते 24 और 25 अप्रैल की रात को यह क्रासिंग सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, समपार संख्या 182 बी पर मरम्मत कार्य दो चरणों में होगा जिसमें पहला ब्लॉक 24/25 अप्रैल की रात को होगा। जबकि दूसरा ब्लॉक 25/26 अप्रैल की रात को होगा। रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक रहेगा। हल्के और भारी वाहनों के लिए नया रास्ता सीसेई रेलपथ फतेहगढ़ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की मांग की है। कार्य के दौरान हल्के वाहन को को समपार संख्या 181सी पितौरा क्रॉसिंग से निकाला जाएगा, जो मुख्य क्रॉसिंग से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है। जबकि ट्रक और अन्य भारी वाहनों को वाया कंपिल और नवाबगंज होकर डाइवर्ट किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की सुरक्षा और संरक्षा को बेहतर बनाने के लिए यह पैकिंग कार्य अनिवार्य है। रात में काम होने से आम यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे ब्लॉक के समय निर्धारित डाइवर्टेड रूट का ही पालन करें।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes