KAIMGANJ NEWS – महिला ने कहा कि उसका पति शरावी है आवास वाली जगह उसके ससुर को पट्टे पर मिली थी – यह जमीन पति के नाम ही नहीं है – तो पति को किसी दूसरे के नाम करने का अधिकार ही नहीं है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव करीमनगर निवासी रेनू पत्नी अवनीश हाथ में प्रार्थना पत्र लिए बेहद परेशान हो अपने मकान पर अबैध रूप से किए जा रहे कब्जे के प्रयास को रोकने की फरियाद ले उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ी थी । उसने कहा कि वह अपनी ससुराल करीम नगर में अपने अबोध बच्चों को लेकर रह रही है । महिला ने कहा कि उसका पति अवनीश शराब पीने का आदी हो चुका है । वह किसी तरह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है ।

उसका कहना है कि कायमगंज के मोहल्ला काजमखां तलैया का निवासी सतेन्द्र पुत्र रामकृपा दोहरे आये दिन कुछ गुंडा किस्म के लोगों को लेकर मेरे घर पर आ जाता है । आरोप है कि सतेन्द्र फर्जी बैनामा के कागज दिखाकर मेरे घर पर अबैध कब्जा करने के लिए मुझे धमकाकर घर खाली करने की गंभीर चेतावनी देता है । जिससे मैं तथा मेरी विधवा सास तथा अवोध बच्चों को खतरा महसूस हो रहा है । रेनू का कहना है कि मेरे मकान में ना तो कोई कमरा बना है और ना ही सिर छुपाने के लिए छत है केवल मकान वाली जगह की वाउँड्री है उस पर भी दरवाजा तक नहीं लगवा पाया है । क्योंकि पति शरावी है वह गरीबी में किसी तरह अपनी गुरज वशर मेहनत मजदूरी करके कर रही है । पीडित महिला रेनू ने बताया कि मकान वाली जगह उसके दिवंगत ससुर को पट्टे पर मिली थी । यह भूखंड आज भी ससुर के ही नाम दर्ज है । उसका कहना है कि जब मेरे पति अवनीश के नाम यह जगह है ही नहीं तो अवनीश को इसका वैनामा करने का अधिकार ही नहीं है । यह पट्टे की जानकारी उसकी सास को है । इसके बावजूद भी गुंडागर्दी के बल पर उसे धमकाकर उसका मकान जबरिया फर्जी दस्तावेज के आधार पर अवैध रूप से कब्जा करने का सतेन्द्र प्रयास कर रहा है । पीडित महिला रेनू ने एसडीएम से सतेन्द्र के कारनामों की जांच कराने तथा उसके विरुद्ध समय रहते कार्यवाही कर उसे सुरक्षा दे परिवार को बेघर होने से बचाने की गुहार लगाई है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार
KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले
KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी
Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर
Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग
Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]
May