दुखद :-बारातियों को ले जा रही कार गाय से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार 6 बाराती गंभीर घायल ,एक की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

दुखद
  • बारात जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव से कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दिसी आई थी

कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 नवंबर 20-22
शादी समारोह में जा रहे युवकों की कार सड़क पर घूम रही गाय से टकराई ।छ: बाराती गंभीर घायल एक की दर्दनाक मौत।, सभी को 108 एंबुलेंस द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर होती देख लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

घटना देर रात 10:00 बजे की बताई जा रही है। बीती रात जिला कासगंज के पटियाली के गांव घोड़ा से बारात कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पैथान के मजरा नगला दिशी आई हुई थी। बारात में कार संख्या यूपी 80 सी एफ 4140 पर सवार चरण सिंह(28) पुत्र हवलदार निवासी रुस्तमपुर पटियाली, राहुल(35) पुत्र वीरेश कुमार निवासी नगला अब्दाल पटियाली कासगंज , सचिन(20) पुत्र सुरेश नगला शहजीत पटियाली कासगंज , राहुल पुंडीर(32) पुत्र सत्यभान मेन चौराहा पटियाली तथा गाड़ी मालिक एवं ड्राइवर नन्हे चौहान (27)पुत्र छोटे चौहान व कमलेश(25) पुत्र नेत्रपाल निवासी घोड़ा पटियाली तथा ऋषि(38) पुत्र महेश चंद्र निवासी सर्राफा मोहल्ला पटियाली कासगंज आर्टिका कार में सवार थे। जब यह कायमगंज- अलीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम ब्राहिमपुर के पास पहुंचे । तभी इनकी कार के आगे एक गाय आ गई । जिससे इनकी कार गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार लगभग 3 से 4 पलटी लेते हुए दीवार से टकराई और खाई में जा गिरी। इस घटना से जहां एक तरफ 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

वही युवक ऋषि पुत्र महेश चंद्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि टक्कर लगने से गाय की भी मौत हुई है। मौके पर पहुंची कोतवाली कायमगंज पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है । वहीं मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है।

इनसेट:-
इस ह्रदय विदारक दुर्घटना से शहनाई की धुन मातम में बदल गई चारों तरफ आंसू तथा सिसकियां सुनाई दे रही थी। मृतक ऋषि की मौत की सूचना पाकर कायमगंज सरकारी अस्पताल पहुंचे दुखी परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। ऋषि अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई मनोज की कोरोना काल में मौत हो चुकी है ।वही दूसरे भाई अतुल, व आशु तथा माँ सरला देवी एवं परिवार के अन्य लोगों का रो -रो कर बुरा हाल था। बताया गया है कि ग्राम पैथान के मजरा नगला दिशी निवासी अमर सिंह की बेटी की बीती रात बारात आई थी। अचानक घटी घटना के बाद दुखी बाराती स्वागत सत्कार के लिए तैयार कराया गया भोजन बगैर किए ही आंखों में आंसू लिए गमगीन माहौल में वापस चले गए। दूल्हे- दुल्हन की भावरों व वैवाहिक कार्यक्रम की अन्य रश्मों को जल्दी-जल्दी पूरा किया गया ।

ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes