कपड़ा व्यवसायी की दुखद मौत, व्यापारियों में शोक की लहर

Picsart 22 02 19 20 36 13 415

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 फरवरी 2022
नगर कायमगंज के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी 48 वर्षीय कपड़ा व्यवसाई नितिन रस्तोगी की लंबी बीमारी के बाद आज दुखद मौत हो गई। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल सहित कपड़ा व्यवसायियों तथा कपड़ा दुकानदारों एवं नगर में शोक की लहर दौड़ गई। दुखद सूचना मिलते ही लोग उनके पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे। जहां सभी ने मृत्यु होने की पुष्टि होते ही दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे, मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के नितिन रस्तोगी लंबे समय से लिवर प्रॉब्लम से ग्रस्त थे। जिसका उपचार दिल्ली में हो रहा था। उपचार के दौरान बे अपनी ससुराल मुरादाबाद में रहकर इलाज करवा रहे थे। लिवर सर्जरी के लिए उन्हें डेट तथा समय दिया गया था। किंतु उससे पहले ही जिस डॉक्टर को ऑपरेशन करना था। वह डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए । इसलिए निश्चित समय पर सर्जरी नहीं हो सकी, और इसी बीच आज सायं कॉल दिन के 4:00 बजे उनका निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया ।बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर मुरादाबाद से उनके पैतृक आवास बगिया मंगूलाल लाया जा रहा है। जिसके देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes