KAIMGANJ NEWS मुंह में रखा बेर गले में फसने से मासूम की दुखद मौत

Picsart 25 02 07 16 58 04 901

KAIMGANJ NEWS – मां के साथ ननिहाल आई थी सात माह की बेटी सौम्या – असमय मौत से दोनों परिवारों में छाया मातम
– डाक्टर की सलाह बच्चो से कंछा बेर या फिर ऐशी चीजें जिन्हें बच्चे आसानी से निकल नहीं सकते दूर ही रखें
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कहा जाता है कि जन्म और मृत्यु का समय तथा स्थान निश्चित होता है । वहीं मौत का इलाज नहीं बल्कि इलाज केवल मर्ज का होता है । यह बात आज मासूम बेटी की मौत के गम में बिलखती मृतका मां तथा अन्य लोगों के करुण क्रंदन से झलक रही थी । दुखद घटना के सम्बंध में बताया गया कि जनपद अलीगढ़ गांव मिथिलापुरी निवासी अजयशर्मा की पत्नी रुचि अपनी सात माह की अबोध बेटी सौम्या को लेकर लगभग 15 दिन पहले अपने मायके कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ललई आयी थीं । मृतका मासूम सौम्या के नाना ने बताया कि आज घर पर बच्चे बेर खा रहे थे । वहीं सौम्या भी थी । सौम्या ने भी हंसते हुए छपट कर एक बेर हाथ में ले लिया और अपने मुंह में रख कर बेर को खाने का प्रयास कर रही थी । अचानक बेर उसके गले में फस गया । जिससे बच्ची छटपटाने लगी । यह देख मुंह में ऊंगली डाल साथ ही कई तरह से बेर को निकालने का प्रयास किया किन्तु बेर नहीं निकला । हालत बिगडती जा रही थी । घवराए परिजन तुरंत बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने सौम्या को मृत घोषित कर दिया । रुचि के दो संतान थी । बेटा तथा यही बेटी । आज बेटी कीअसमय मृत्यु से दोनों परिवारों में मातम छा गया । मां व अन्य सभी बिलख बिलख कर रो रहे थे ।
* चिकित्सक की सलाह* :- सीएचसी में तैनात डा० अमरेश कुमार ने कहा कि अबोध बच्चों को ऐशी चीजों से दूर रखें जो चीजें बच्चे आसानी से चबा या निगल नहीं सकते । इनके गले में फसने की संभावना होती है । गले में यदि कोई वस्तु फस जाती है तो बच्चा सांस लेने में दिक्कत महसूस करता है । कभी कभी ऐशी स्थिति में दम घुटने से मौत हो जाती है । ऐशा ही इस मासूम सौम्या के साथ भी हुआ । इसलिए सिक्के . कंछा . साबुत चने मटर के दाने साथ ही ऐशी अन्य चीजों से बच्चों को दूर ही रखना चाहिए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes