KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर में हाउस टैक्स की नई दरें लागू करने की सूचना प्रकाशित होने पर नगरवासियों में हडकंप मच गया।
इसके विरोध में नगर पालिका के सभासदों, व्यापार मंडल के सभी संगठन व समाजसेवी संगठनों ने संयुक्त रूप से नगर के पटवनगली रोड स्थित परमानंद बगीची में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने एक सुर से टैक्स बढ़ाने जाने की सूचना पर विरोध दर्ज किया और नपा प्रशासन पर मनमाना टैक्स थोपने का आरोप लगाया। व्यापारी संगठनों ने कहा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और कहा इसके लिए आंदोलन ही क्यो न करना पड़े। बैठक के बाद करीब आधा सैकड़ा व्यापारी नेताओं सभासदों व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले में चर्चा के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्रा से वार्ता की। सभी ने पालिका अध्यक्ष से हाउस टैक्स न बढ़ाने जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शासनादेश अनुसार टैक्स बढ़ाते है तो फर्रुखाबाद नगर पालिका की तर्ज पर टैक्स लगाया जाए। इस दौरान लोगों ने नगर में सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। नगर वासियों की मांग पर चेयरमैन ने लोगों से एक सप्ताह में अपने सुझाव और आपत्तियां पालिका को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपत्तियां को लेकर बाद में उन पर विचार किया जाएगा और बोर्ड की सभी सदस्यों की मौजूदगी में कर निर्धारण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान व्यापारी नेता मनोज कौशल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता , अमित सेठ, मंसाराम गुप्ता, सभासद सुनील गुप्ता, झगडू यादव दीपक शुक्ला, तथा राजेश अग्निहोत्री, अरविंद गोयल, सुधीर गुप्ता, प्रवीण रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दिल्ली सल्तनत की राजधानी से मुगलों के रणक्षेत्र तक: 2500 साल का सीना ताने खामोश खड़ा है फर्रुखाबाद का शमशाबाद
Farrukhabd news गंगा किनारे दफन हैं सल्तनत के कई राज, राजा खोर के किले से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीस साल पुराना यात्री प्रतीक्षालय बना ठेले वालों का अड्डा! चाट-पकौड़ी और पूड़ी-सब्जी के ठेलों ने घेरा इंतजार का ठिकाना, यात्री सड़क पर खड़े होने को मजबूर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर करीब तीन दशक पहले यात्रियों की सुविधा के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने
Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणेश वंदना से गूंजा किरण स्कूल, हिंदी के गौरव ने बांधा समां मराठी नृत्य, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने मोहा मन; बच्चों की प्रतिभा ने बटोरीं खूब तालियां
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा
KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न बचाने[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान
KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!
Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]
Sep