KAIMGANJ NEWE प्रतिबंधित हरे आम की लकड़ी लाद कर जा रहा ट्रैक्टर

Picsart 24 07 24 16 26 07 426

KAIMGANJ NEWE-बड़े जोर शोर से वृक्षारोपण का प्रचार लेकिन लकड़ी लादे जा रहे ट्रैक्टर का वायरल वीडियो हरियाली संरक्षण की खोल रहा पोल

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 जुलाई 2024
धरा की हरियाली को संरक्षित करने साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शासन द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम करोड़ों का बजट व्यय कर चलाया जाता है । इस साल तो एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम बृहद स्तर पर आयोजित कर वृक्षारोपण करने का काम वन विभाग – प्रशासन – संबंधित अन्य विभागों के साथ ही स्वायत्यशाषी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं तथा अन्य संगठनों और विभिन्न स्तर के जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है ।

इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार भी बहुत अच्छे ढंग से मीडिया द्वारा होने का काम भी करने का की कोशिश की जा रही है । जिससे कि धरा की हरियाली को बचाया जा सके । लेकिन दिन और रात जिस तरह विशालकाय प्रतिबंध छायादार एवं फलदार वृक्षों को बड़ी बेरहमी से काटकर नेस्तनाबूत किया जा रहा है । यह काम वृक्षारोपण कार्यक्रम पर बहुत भारी पड़ रहा है । क्योंकि आज जो पौधे रोपे जा रहे हैं । उनमें से उंगलियों पर गिनने लायक भी पौधे फल फूल कर बड़े नहीं हो पाएंगे । इससे पहले ही वे सूख कर नष्ट हो जायेंगे । यह बात पहले से ही साबित होती आ रही है । उसी की संभावना आज भी बनी हुई है । अब जरूरत है कि जो पेड़ पौधे छाया दे रहे हैं । फल दे रहे हैं । कहने का मतलब की फल फूल रहे हैं ।उन्हें ही संरक्षित रखा जाए तो वृक्षारोपण की जरूरत ही महसूस नहीं होगी । यदि ऐशा किया जाए तो अच्छा है । परंतु वन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की मिली भगत कही जा सकती है या फिर उदासीनता जो भी हो? प्रतिबंधित विशालकाय पेड़ो पर कुल्हाड़ी और नए ढंग से तैयार किए गए आरे चलाकर उन्हें काटकर इन्हें असमय ही धरा की अनमोल धरोहर हरियाली को उजाडा जा रहा है । आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें देखा जा सकता है कि दिन के उजाले में नीले रंग का ट्रैक्टर ट्राली में प्रतिबंधित हरे आम की लकड़ी लाद कर नगर के पास बसे गांव पितौरा की ओर रेलवे क्रॉसिंग के करीब वाली एक आरा मशीन पर ले जाया जा रहा है । वहां पहुंचने के तुरंत बाद उस लकड़ी को आनन फानन में ट्रैक्टर ट्राली से अनलोड करके रख लिया गया और फिर आप जानते हैं कि इस लकड़ी का चिरान करने के बाद बिक्री के लिए बाहर की मंडियों में जैसे पहले भेजा जाता रहा वैसे ही अब भेज दिया जाएगा । वायरल वीडियो की हालांकि – द एंड टाइम्स न्यूज – पुष्टि नहीं करता है। लेकिन व्यस्त मार्ग से जाता हुआ लकड़ी लादे ट्रैक्टर किसी एक ने नहीं ,सैकड़ो की संख्या में वहां से आने-जाने वालों ने देखा – इसलिए लोगों की जुबान पर वन तथा हरियाली संरक्षण की सरकार की नीति के बारे में कई तरह की आलोचनाओं के शब्द सुनाई दे रहे हैं l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes