कर अपवंचना रोकने के लिए जीएसटी की 11 टीमों ने तंबाकू व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्यवाही, व्यापारियों में हड़कंप

1

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 सितंबर 2022
जनपद फर्रुखाबाद का कायमगंज नगर ,एशिया स्तर पर तंबाकू कारोबार के लिए जाना जाता है। बड़े स्तर पर यहां होने वाले तंबाकू कारोबार से जहां एक ओर वायु प्रदूषण निरंतर बढ़ता जा रहा है । वहीं दूसरी ओर यह व्यवसाय हजारों लोगों के लिए रोजी रोटी का प्रमुख साधन भी बना हुआ है। यहां से प्रतिदिन दूसरे प्रांतों के लिए लाखों रुपए कीमत की विभिन्न प्रकार की श्रेणी वाली तंबाकू सप्लाई की जाती है । इसी भेजी जाने वाली तंबाकू से कर अपवंचना का खुला खेल करके यहां का कारोबारी हर महीने करोड़ों रुपए की कर चोरी करता है । ऐसा यहां के आमजन का कहना भी है, और यह बात इससे पहले पड़े जीएसटी के छापों से साबित भी होती रही है । एक सामान्य मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि यहां प्रोसेसिंग होने वाली तंबाकू की क्वालिटी 5 रुपए से 60 ब ₹70 किलो तक की कीमत की होती है, और यही तंबाकू व्यापारी जब बाहर भेजते हैं , तो उनके साथ जो बिल भेजे जाते हैं । उन बिलों में बहुत से लोग अधिक कीमत वाली तंबाकू को न्यूनतम कीमत बाली क्वालिटी की दर्शा कर बड़े आराम से कर चोरी का तंबाकू व्यवसाय के साथ धंधा करते हैं। जिसका खुलासा कई बार जीएसटी टीम द्वारा पकड़ी गई बाहर भेजे जाने वाली तंबाकू से वह भी चुका है।



2 1



खैर जो भी हो आज जीएसटी टीम ने कायमगंज नगर के तंबाकू व्यवसायियों के यहां छापामार की बड़ी कार्यवाही शुरू की ।जिससे तंबाकू व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। जिनके यहां छापे पड़े वहां कार्यवाही चल रही है। लेकिन जिन लोगों के यहां छापा नहीं पड़ सका ।उनमें से बहुत से व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर इधर- उधर खिसक गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज की छापामार कार्यवाही जीएसटी स्पेशल टास्क फोर्स की गठित 11 टीमें कर रही हैं। जिसका नेतृत्व अरविंद कुमार अपर आयुक्त जीएसटी लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। बताया गया कि 6 जिले जिनमें अलीगढ़ लखनऊ आगरा कासगंज हाथरस मथुरा एटा जिलों की जीएसटी अधिकारियों की टीम शामिल है। कायमगंज पहुंचते ही गठित की गई 11 टीमों में से निश्चित किए गए कार्यक्रम के अनुसार टीम ने रेलवे रोड निकट कोतवाली के पास रहने वाले नीरज अग्रवाल के आवास तथा इन्हीं की जौरा रोड पर स्थित तंबाकू गोदाम, वही मंडी समिति के पास स्थित तंबाकू गोदामों पर छापा डाला । इसके अलावा रेलवे रोड के ही निवासी हनी अग्रवाल के आवास तथा तंबाकू गोदाम गांव कुबेरपुर में एवं खान पेट्रोल पंप के पीछे बाली गोदाम पर छापामार कार्यवाही शुरू कर दी। जीएसटी की दूसरी टीमों ने तंबाकू व्यापारी निवासी गंगादरवाजा बृजेश गुप्ता कि गोदामों पर भी पहुंच कर जांच शुरू कर दी है । बताया गया कि कस्बा के निकट बसे मोहल्ला टाइप गांव गढ़ी के रहने वाले बड़े तंबाकू व्यवसाई जुबेर खान के घर तथा इनकी गोदामों पर भी छापा पड़ा है। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित धर्मपाल फर्म पर तथा गंजडुंडवारा में पडे़ जीएसटी के छापों के दौरान कर अपवंचना के कई प्रमाण मिले थे। उसी के आधार पर आज की बड़े पैमाने पर जीएसटी टीम द्वारा छापामार कार्यवाही शुरू की गई है। समाचार लिखे जाने तक छापामार कार्यवाही से क्या परिणाम निकला ।इसकी जानकारी जीएसटी टीम द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। कहा गया कि जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही से मिले परिणाम से अवगत कराया जाएगा

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes