गंगाजल भरने आए तीन युवक गंगा में डूबे ,दो की हुई दर्दनाक मौत, एक को किसी तरह सुरक्षित निकाला बाहर

Picsart 22 04 27 18 26 14 711

कायमगंज- फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2022
जनपद एटा थाना जसरथपुर के गांव सूरजपुरा निवासी बलबीर सिंह का 19 वर्षीय बेटा कक्षा 12 का छात्र तथा इसी गांव का 18 बर्षीय कक्षा 10 का छात्र दिलीप उर्फ आशीष पुत्र करु तथा इसी गांव का 19 वर्षीय अर्जुन उर्फ छोटू पुत्र बालकराम तीनों युवा एक साथ कंपिल गंगा तट अटेना घाट पर कावड़ यात्रा हेतु गंगाजल भरने आए थे ।

Picsart 22 04 27 18 28 19 367

अस्पताल में हंगामा करते परिजन

अपने गांव से चलकर यह तीनों युवा बीती शाम ही अटेना पहुंच गए थे। जहां रात भर विश्राम करने के बाद प्रातः 10:00 के करीब कावड़ के लिए गंगा जल भरने से पहले स्नान करने के लिए यहां बने गंगा पुल के नीचे गहरे पानी में उतर गए। पुल के पास कुछ अधिक ढलान होने के कारण पानी की धारा तेज थी।

Picsart 22 04 27 18 27 29 495

दिलीप का फाइल फोटो

जिसमें पहुंचते ही तीनों युवा डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर तट पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने प्रयास करके अर्जुन उर्फ छोटू को गंगा की धारा से सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन उसके दोनों साथी दिलीप और विक्रांत तब तक डूब चुके थे। गहरे पानी में डूबने के कारण उनकी सांसें थम गई ।घटना के समय तट पर मौजूद साधुओं तथा पड़ोस के अच्छे तैराक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दिलीप और विक्रांत को भी बाहर निकाला। जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 द्वारा सीएचसी कायमगंज लाया गया।

Picsart 22 04 27 18 26 50 273

विक्रांत का फाइल फोटो 

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के उपरांत दोनों युवाओं को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गंगा अटेना तट का वह भाग जहां गंगा की गहरी धारा में दोनों युवा डूब कर हादसे का शिकार हुए ।वह जगह जनपद बदायूं के थाना उसैत की सीमा में आती है । किंतु मानवीय दृष्टिकोण से सूचना मिलने पर एंबुलेंस द्वारा उन्हें फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया था। किंतु दुर्भाग्य से कब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों युवा छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनकी मृत्यु तो उसी समय हो गई थी । जब यह गंगा की धारा से बाहर निकाले गए थे। इस दुखद घटना की सूचना पाते ही दोनों मृतकों के परिजन कायमगंज सरकारी अस्पताल आ गए। जहां मृतक दिलीप की मां छोटी बिटिया तथा विक्रांत की मां गुड्डी देवी का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था। इन माताओं की ममता के कारण उनके आंखों से आंसू और आवाज से आह निकलने के सिवा और कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो रही थी । घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस दोनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने की तैयारी कर रही थी।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes