KAIMGANJ NEWS मार्ग दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों – एक की हालत गंभीर

Picsart 24 03 20 21 18 16 073

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

अलग अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलौली निवासी68 बर्षीय फुनदन – व क्षेत्र के गांव रायपुर खास निवासी28 बर्षीय ज़फर खां एवं जिराऊ निवासी18 बर्षीय मुनीश घायल हो गये । सभी घायलों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया । जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद ज़फर खां को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया ।
( २ )
जहर सेवन से दो की हालत बिगड़ी
कायमगंज /फर्रुखाबाद
अलग – अलग स्थानों पर दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्म हत्या का असफल प्रयास किया । बताया गया कि कायमगंज नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी हर्ष (18) व नगर के मोहल्ला चिलौली निवासी अमन सैनी (27) ने संदिग्ध हालत मे कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। दोनों के परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों जहर पीड़ितों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया ।
( 3 )
नवजात शिशु की मौत से परिजन गमगीन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना कम्पिल क्षेत्र गांव समाउद्दीनपुर निवासी रफीक मंसूरी का 20 दिन पूर्व जन्मे बच्चे की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए कायमगंज सीएचसी लाये । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । नवजात शिशु की मौत से परिजन गमगीन हो उठे । मृत घोषित बच्चे को दफनाने के लिए परिजन शव लेकर अपने गांव वापस चले गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes