KAIMGANJ NEWE कार की टक्कर से तीन कांवरिया घायल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWE- कार कब्जे में ले घायलों को पहुंचाया अस्पताल – स्थिति सामान्य होने पर घायलों के अन्य साथियों को गंगा जल भरने के लिए किया गया फर्रुखाबाद के लिए रवाना
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
दुर्घटना कायमगंज बाईपास मार्ग पर उस समय हुई जब बाइक सवार तीन कांवरिया गंगा तट घटियाघाट से भगवान भोले पर जल चढ़ाने के लिए गंगा जल लेने के लिए जा रहे थे । घायलों को सरकारीअस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया । विवरण के अनुसार जनपद मैनपुरी के थाना विछमा क्षेत्र के गांव इंदीखेरा निवासी गौरव, अजय प्रताप व सचिन वाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। जबकि उनके अन्य 30 से 35 साथी भी कायमगंज होते हुए फर्रुखाबाद घटिया घाट पर कावर लेकर गंगा से जल भरने जा रहे थे। जब उनकी बाइक बाईपास रोड स्थित खान पेट्रोल पम्प के पास पहुंची । तभी एक कार ने उनकी मोटर साईकिल में टक्कर मार दी । जिससे तीनों कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख उनके साथी कांवरियों ने कार को घेर कर खड़ा करा लिया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कांबरियों की दुर्घटना देखकर पुलिस का पसीना छूट गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ गौरव ने बताया की वह तीनों सड़क के किनारे खड़े थे। तभी एक कार लहराती हुई आई। और उसने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। उनका आरोप था कि कार का चालक शराब पीए था। वहीं डॉक्टर ने गौरब की हालत गंभीर बताकर प्राथमिक उपचार के बाद डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखावाद रेफर कर दिया। इसी के बाद कांबरियों के जत्थे को पुलिस ने गंगा जल लेने के लिए फर्रुखाबाद की ओर भेज दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes