KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का पैग़ाम, मुल्क की सलामती के लिए उठीं हज़ारों दुआएं; शाकाहारी लंगर बना आपसी भाईचारे की मिसाल
कायमगंज फर्रुखाबाद।
“जो लोग अपने चंद सिक्कों के नफ़े, खोखली वाहवाही या खुद के गुनाह छुपाने के लिए बेकसूरों पर तोहमतों की कालिख पोतते हैं, वे यह मुगालता छोड़ दें कि वे बच निकलेंगे। रब का इंसाफ़ टलता नहीं; दूसरों की ज़िंदगी जहन्नुम बनाने वालों को इसी दुनिया में ज़िल्लत और रुसवाई की धूल चाटनी पड़ेगी।” यह कड़ा और रूह कंपा देने वाला संदेश दरगाह के सज्जादानशीन सूफ़ी हज़रत मुशीर अहमद सिद्दीक़ी क़ादरी चिश्ती वारसी ने अक़ीदतमंदों के बड़े मजमे को खिताब करते हुए दिया।
मौका था मुर्शिदी व मौलाई सरकार सैय्यदना शेख़ हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह की मुक़द्दस 17वीं शरीफ़ का, जिसे नगर के आस्ताने पर बेहद अक़ीदत, जोश और रूहानी अंदाज़ में मनाया गया।
खुद भूखे रहकर दूसरों का पेट भरने का नाम है ‘सूफ़ियत’
सज्जादानशीन हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी ने अपने पुरअसर बयान में औलिया-ए-किराम की तालीमात का हवाला देते हुए कहा कि आज का इंसान नफ़रत और खुदग़र्ज़ी की जिस दलदल में धंसता जा रहा है, उसका वाहिद इलाज सूफ़ियों की सीरत पर चलना है। उन्होंने कहा:
”अल्लाह के वलियों ने ज़िंदगी भर अपने रब की रज़ा के लिए इंसानियत की ख़िदमत की। उन्होंने खुद फाक़े सहे, लेकिन भूखों के दस्तरख़्वान सजाए; खुद पैबंद लगे लिबास पहने, मगर दूसरों के तन ढकने का इंतज़ाम किया। न कभी मज़हब का फ़र्क़ किया, न ज़ात का भेदभाव रखा। आज चंद मतलबी लोग बिना सोचे-समझे किसी की भी इज़्ज़त की धज्जियां उड़ा देते हैं। याद रखो, किसी बेगुनाह पर लगाया गया झूठा बोहतान तुम्हें अर्श से फ़र्श पर पटकने के लिए काफ़ी है। वक़्त रहते अपने गुनाहों की तौबा कर लो, क्योंकि परवरदिगार माफ़ करने वाला ज़रूर है, लेकिन इंसाफ़ में देर नहीं करता।”
गंगा-जमुनी तहज़ीब का बेमिसाल दस्तरख़्वान
आस्ताने की रिवायत ने एक बार फिर कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। नज़र-ओ-नियाज़ के बाद सजाए गए लंगर-ए-आम में शुद्ध शाकाहारी पकवान परोसे गए। आस्ताने की यह मुद्दतों पुरानी रवायत आज भी कायम है, ताकि हर मज़हब और अक़ीदे का इंसान बिना किसी हिचकिचाहट के एक ही सफ़ में बैठकर लंगर छक सके। यह मंज़र देखकर साफ़ झलका कि दरगाहें मजहबी सरहदों से परे दिलों को जोड़ने का काम करती हैं।
वतन की तरक्की और अमन-चैन के लिए उठे हाथ
रूहानी तक़रीर के बाद दरगाह परिसर में बारगाह-ए-इलाही में मुल्क-ए-हिंदुस्तान की तरक्की, अमन, चैन और मुल्कवासियों की खुशहाली के लिए ख़ास दुआ कराई गई। आंसुओं और ‘आमीन’ की सदाओं के बीच हर खास-ओ-आम ने वतन की सलामती की मन्नत मांगी।
इस बाअसर महफ़िल में मुफ़्ती मुनीर अहमद नूरी, अमीर हुसैन जूही, मुक़ीम जूही, हनीफ़ भाई, तमहीद अहमद, सनी बॉथम, मुन्ना राजपूत, राहुल सागर, संजय, अल्लाह नूर, आदिल अमान, शाहनवाज़ ख़ान, ज़मीर अहमद और तौफ़ीक़ ख़ान समेत सैकड़ों अक़ीदतमंदों ने हाज़िरी दर्ज कराई। देर रात तक चले इस रूहानी जलसे में ज़ायरीन का तांता लगा रहा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झूठे इल्ज़ाम मढ़ने वालों का इसी ज़मीन पर होगा हिसाब: हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी की दो-टूक चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ज्ञान के मंदिर पर चोरों का डाका: तार काटकर स्कूल में घुसे शातिर, बच्चों के निवाले से लेकर खेल के मैदान तक सब समेटा!
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा
KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश
KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]
Oct
DELHI NEWS
Delhi news अक्टूबर की पहली तारीख से जेब पर नया वार! गैस से लेकर UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स तक बदले नियम; EMI पर भी बढ़ सकती है मार
Delhi news नई दिल्ली। साल 2026 के दसवें महीने की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारे: सांझी महोत्सव में फिल्म ‘हनुमान’ के विहंगम दृश्य ने मोहा शहरवासियों का मन, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पितृपक्ष की पावन बेला में कस्बे की सड़कों पर भक्ति और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इबादतगाह के सामने ‘नरक’ का मंजर: घसिया चिलौली में कूड़े का पहाड़, सांसों पर पहरा!
KAIMGANJ NEWS –स्वच्छ भारत अभियान को जिम्मेदारों ने लगाया पलीता, शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अलौकिक छटा: 264 वर्ष पुरानी सांझी परंपरा में गूंजे ‘हर-हर महादेव’, शिव-पार्वती और मारुति नंदन के सजीव स्वरूपों ने लूटी महफिल
KAIMGANJ NEWS- शीतल सांझी मंडल बजरिया की मनमोहक झांकियों पर बरसे फूल, जयकारों से गूंजीं[...]
Sep