KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर एलईडी, पंखा, सिलाई मशीन और मिड-डे मील के बर्तन बटोर ले गए बेखौफ चोर
कायमगंज फर्रुखाबाद । इलाके में खाकी की गश्त को खुला चैलेंज देते हुए शातिर चोरों ने अब सरस्वती के मंदिर को ही अपना निशाना बना डाला। कोतवाली क्षेत्र के पितौरा गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और स्कूल का कोना-कोना खंगाल डाला।
चोरों की नीयत का आलम यह था कि वे नौनिहालों की पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद के सामान के साथ-साथ उनके दोपहर के निवाले तक के बर्तनों पर हाथ साफ कर गए।वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह पूरी तैयारी के साथ पहुंचा था। बदमाशों ने सबसे पहले स्कूल की बाउंड्रीवॉल पर लगी नुकीली कंटीली फेंसिंग को कटर से काटा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने विज्ञान कक्ष को निशाना बनाया। शातिरों ने कमरे की खिड़की की ग्रिल और मुख्य दरवाजे का सेंटर लॉक तोड़ डाला। अंदर दाखिल होते ही बदमाशों ने तांडव मचाया और पूरे कमरे का सामान तितर-बितर कर दिया। प्रधानाध्यापिका प्रभा कुमारी के मुताबिक, बदमाशों की नजर से कुछ नहीं बचा। चोर स्कूल के स्मार्ट क्लास की एलईडी टीवी, सिलाई सिखाने वाली मशीन, हवा फेंकने वाला फर्राटा पंखा, पढ़ाई से जुड़ा टीएलएम किट और छात्राओं के मनोरंजन के लिए रखीं दो स्पोर्ट्स किट उठा ले गए। हद तो तब हो गई जब चोरों ने रसोई पर भी हाथ साफ किया; मिड-डे मील का राशन बनाने वाले गैस कुकर, विशाल भगौने, तसले, खुरपी, फावड़ा और यहां तक कि फर्श पर बिछाने वाले पायदान तक बटोर कर चंपत हो गए।
रोजमर्रा की तरह गुरुवार सुबह जब स्कूल की रसोइया खाना बनाने पहुंची, तो विज्ञान कक्ष के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रसोइया के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए और आनन-फानन में प्रधानाध्यापिका को इत्तला दी गई। स्कूल में सेंधमारी की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने रात में गश्त न होने और स्कूलों की लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश जताया।
तहरीर के आधार पर शिकंजा कसेगी पुलिस
वारदात की सूचना पाकर पुलिस अमला दलबल के साथ मौके पर पहुंचा।
घटनास्थल का मुआयना करने पर कटे हुए तार और टूटे हुए ताले मिले, जिनसे फिंगरप्रिंट व अन्य सुराग जुटाए गए हैं। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम बारीकी से तफ्तीश कर रही है। विद्यालय प्रबंधन की तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और बहुत जल्द चोरों की शिनाख्त कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झूठे इल्ज़ाम मढ़ने वालों का इसी ज़मीन पर होगा हिसाब: हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी की दो-टूक चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ज्ञान के मंदिर पर चोरों का डाका: तार काटकर स्कूल में घुसे शातिर, बच्चों के निवाले से लेकर खेल के मैदान तक सब समेटा!
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा
KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश
KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]
Oct
DELHI NEWS
Delhi news अक्टूबर की पहली तारीख से जेब पर नया वार! गैस से लेकर UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स तक बदले नियम; EMI पर भी बढ़ सकती है मार
Delhi news नई दिल्ली। साल 2026 के दसवें महीने की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारे: सांझी महोत्सव में फिल्म ‘हनुमान’ के विहंगम दृश्य ने मोहा शहरवासियों का मन, सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पितृपक्ष की पावन बेला में कस्बे की सड़कों पर भक्ति और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इबादतगाह के सामने ‘नरक’ का मंजर: घसिया चिलौली में कूड़े का पहाड़, सांसों पर पहरा!
KAIMGANJ NEWS –स्वच्छ भारत अभियान को जिम्मेदारों ने लगाया पलीता, शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी[...]
Sep