KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

Picsart 26 10 01 16 04 47 165

KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का सच्चा रास्ता

​कायमगंज। पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मशांति और मुक्ति के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन पूरा पंडाल ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से गूंज उठा। नैमिषारण्य धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास श्री शिवानंद भाईश्री जी महाराज ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मर्म को जब सरल और तीखे अंदाज में श्रोताओं के सामने रखा, तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा।

​संसार सिर्फ छलावा, प्रभु का नाम ही सहारा

व्यासपीठ से कड़ा संदेश देते हुए भाईश्री जी ने कहा कि इंसान जिंदगी भर ‘मेरा-तेरा’ और सांसारिक माया के फेर में फंसा रहता है, जबकि अंत में सिर्फ प्रभु भक्ति और सत्कर्म ही साथ जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “श्रीमद्भागवत कोई साधारण पोथी-पुराण नहीं, बल्कि भटके हुए इंसान को सही राह दिखाने वाला दिव्य जीपीएस (मार्गदर्शक) है। जो कान से भागवत सुनता है, उसका अंतःकरण स्वतः निर्मल हो जाता है।”

​भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्ति से सराबोर हुआ पंडाल

तीसरे दिन की कथा में भगवान के प्रति संपूर्ण समर्पण, सत्संग के चमत्कार और सदाचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। बीच-बीच में प्रस्तुत मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। वातावरण ऐसा आध्यात्मिक बना कि कथा स्थल पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची।

​पितरों की मुक्ति के लिए अमृत वर्षा

आयोजन समिति ने बताया कि पितृपक्ष में पूर्वजों की पुण्य स्मृति में कराई जा रही यह कथा पितृ दोष निवारण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि का माध्यम बन रही है। कथा के अगले चरणों में प्रभु की और भी अद्भुत लीलाओं और गूढ़ रहस्यों का वर्णन किया जाएगा, जिसे लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह है।

इस दौरान आयोजक सत्य प्रकाश अग्रवाल, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, संजू अग्रवाल, रजनी गोयल, मुकेश अग्निहोत्री   पवन गुप्ता, विनोद गंगवार, सुधीर गुप्ता, नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी, आरके बाजपेई, दीपक जैन, अनिल अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, अमरदीप दीक्षित, महेंद्र राजपूत, देवेंद्र दुबे, शैलेंद्र राजपूत, अवनीश दुबे, डॉ. सुभाष गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, मोहित रस्तोगी, उमेश गुप्ता, कैलाश रस्तोगी, शरद मिश्रा, सुमित पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!

KAIMGANJ NEWS  कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झूठे इल्ज़ाम मढ़ने वालों का इसी ज़मीन पर होगा हिसाब: हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी की दो-टूक चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ज्ञान के मंदिर पर चोरों का डाका: तार काटकर स्कूल में घुसे शातिर, बच्चों के निवाले से लेकर खेल के मैदान तक सब समेटा!

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा

KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश

KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes