KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद।
स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अब अपनी उपेक्षा के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है। मामूली मानदेय पर दिन-रात जी-तोड़ मेहनत करने वाली कार्यकत्रियों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज अधीक्षक डॉक्टर विपिन सिंह को सौंपे गए एक अल्टीमेटम पत्र में आशा बहुओं ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कार्य बहिष्कार और राजधानी लखनऊ कूच का बिगुल फूंक दिया है। सीएचसी अधीक्षक को दिए गए पत्र में आशा बहुओं और संगिनियों ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है कि वे लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचा रही हैं। प्रशासनिक दायित्वों से लेकर अतिरिक्त कार्यों का भारी बोझ उन पर लाद दिया गया है, लेकिन वर्तमान कमरतोड़ महंगाई के दौर में उन्हें मिलने वाला मानदेय ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ साबित हो रहा है। उन्होंने सम्मानजनक और उचित मानदेय की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है। 1 से 15 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार, 5 को राजधानी में गूंजेगी आवाज प्रशासनिक अनदेखी से खफा आशा कार्यकत्रियों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मानदेय वृद्धि की जायज मांग पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगी। अल्टीमेटम के मुताबिक, वे 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगी। इतना ही नहीं, अपनी आवाज को सीधे शासन के कानों तक पहुंचाने के लिए 5 अक्टूबर 2026 को लखनऊ कूच करने का निर्णय भी लिया गया है।
पत्र के अंत में उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उच्च स्तर पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप होने से बच सकें। इस ज्ञापन पर आशा व आशा संगिनियों (सुमन, उर्मिला, रीना देवी, रामबेटी शालिनी (आशा) राजबेटी (आशा) दीप्ती (आशा) निर्मला रेखा सुनीता सक्सेना साधना साधना रेनू राजबेटी निर्मला मीरा देवी नग्मा मंजू देवी राधा (संगिनी) शशिबाला देवी मनोरमा देवी गुड्डी देवी मंजू मिथलेश किरन विद्यावती मिथलेश यादव राजबेटी सुनीता देवी भावना पूजा अनामिका रूबी राधा गुड्डी देवी सरोजनी रेनू कश्यप सुहाना शबाना नीरू सुधा सुनीता अनीता उर्मिला मीरा कुंवर भानुप्रताप मीना शशि प्रभा कटोरी गुड्डी राधा विनीता पूजा मंजू देवी – आशा रत्नेश – आशा मुमताज शहनाज सुनीता दीप्ती रेखा शाक्य सावित्री देवी प्रेमलता / अमरलता निकहत प्रवीना संगीता शिवरानी मंजू शिवानी शबाना – आशा संगीता – आशा नाजिमा विमला विनीता देवी (संगिनी) सरिता रेखा उमा पूजा सोनी कामिनी संगीता किरन नीलम रेखा मीरा शमीम रजनीसुषमा देवी सीमा ममता रोशनी विनीता-२ सीमा शहनाज शबाना स्नेहलता अनीता रजनी विनीता रेखा राजवती रोशनी वर्मा सीमा रीना उर्मिला प्रवेश कुमारी आदि) के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अल्टीमेटम के बाद हरकत में आता है या फिर स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होने की कगार पर पहुंचेंगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov