KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी से ग्रामीण बेहाल
कायमगंज। तहसील कायमगंज क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली में तालाब और नालियों की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में तालाब का पानी और नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कायमगंज को सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर तत्काल समाधान की मांग की है।
एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित तालाब के भर जाने से आसपास की नालियां जाम हो जाती हैं। पानी की निकासी का उचित इंतजाम न होने के कारण सड़क पर गहरा पानी भर जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और विकट हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते आसपास गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कूड़ा-कचरा एकत्र करने और उसके निस्तारण की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। लोग तालाब, नालियों और खुले स्थानों पर कूड़ा फेंक देते हैं। इसके चलते नालियां पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं और तालाब में भी गंदगी जमा हो रही है। गंदगी और जलभराव के कारण गांव में दुर्गंध का माहौल बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद समस्त ग्रामवासियों ने एसडीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीण अनिल कुमार A Singh सुशांत कुमार योगेश कुमार Vikrant Gangwar Vaibhav Patel नीलम चंद शैलेष अंकित कुमार प्रमोद कुमार सत्यभान कुमार आलोक गंगवार आशीष गंगवार Rajesh ने गांव में उचित नाली निर्माण, तालाब की सफाई, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था तथा जाम नालियों की सफाई व मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही गांव में कूड़ा-कचरा एकत्र करने और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था लागू कराने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जलनिकासी और सफाई की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में आशा बहुएं: मानदेय में वृद्धि न होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान, 5 अक्टूबर को लखनऊ कूच की तैयारी!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुओं और आशा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मोह-माया छोड़ो, प्रभु से नाता जोड़ो’: कायमगंज में भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
KAIMGANJ NEWS –नैमिषारण्य के कथा व्यास शिवानंद भाईश्री बोले—भागवत सिर्फ ग्रंथ नहीं, जिंदगी संवारने का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS झूठे इल्ज़ाम मढ़ने वालों का इसी ज़मीन पर होगा हिसाब: हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी की दो-टूक चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में बाबा जूही शाह की 17वीं शरीफ़ पर गूंजा गंगा-जमुनी तहज़ीब का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ज्ञान के मंदिर पर चोरों का डाका: तार काटकर स्कूल में घुसे शातिर, बच्चों के निवाले से लेकर खेल के मैदान तक सब समेटा!
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज के पितौरा में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया निशाना; खिड़की-दरवाजे उखाड़कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आस्था के मेले में उठा हास्य का बवंडर: जब निकली अनोखी ‘शव यात्रा’, तो रोने के बजाय ठहाकों से गूंज उठा कस्बा
KAIMGANJ NEWS शीतल सांझी मंडल ने ताजा की दशकों पुरानी लुप्त परंपरा, छाती पीटती ‘रूदाली’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अपनों की दगाबाजी: दिव्यांग के नाम पर बैंक से उड़ाए ₹1 लाख, क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंचे आमिर के उड़े होश
KAIMGANJ NEWS शातिर रिश्तेदार ने एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रची साजिश; खराब सिबिल स्कोर[...]
Oct
DELHI NEWS
Delhi news अक्टूबर की पहली तारीख से जेब पर नया वार! गैस से लेकर UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स तक बदले नियम; EMI पर भी बढ़ सकती है मार
Delhi news नई दिल्ली। साल 2026 के दसवें महीने की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए[...]
Oct