KAIMGANJ NEWS – पिकअप गाड़ी में लादते समय टोकने पर शातिर चोरों ने दी गोली मारने की धमकी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
चोरों की सक्रियता , पुलिस की निष्क्रियता पर हावी होती जा रही है । क्षेत्र में एक के बाद एक आए दिन पशु चोरी की घटनाएं होती हैं । लेकिन हल्का पुलिस किसी भी चोरी की घटना का आज तक सुराग नहीं लगा पाई है । सम्भवतः इसीलिए बुलंद हौसलों के साथ चोर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते चले जा रहे हैं । ताजा मामला इसी बीती रात को फिर एक बार सामने आया । जिसमें थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर निवासी रामनिवास की लगभग 75 हजार रुपए कीमत की भैंस को चोर चुरा ले गए । घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि रामनिवास के पशु गांव के पास में स्थित बम्बा के पास उनके द्वारा डाली गई झोपड़ी में बांधे जाते हैं । रात को चोर पिकअप लेकर आए । गाड़ी घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर चोरों ने भैंस खोल ली और पिकअप गाड़ी में लाद रहे थे । उसी समय पशुपालक तथा उसका बेटा गोविंद जाग गया । देखा की भैंस गायब है, जैसे ही उन्हें आभास हुआ कि बंबा पटरी के किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी में चुराई गई भैंस लादी जा रही है । गोविंद ने टार्च की रोशनी लगाकर आवाज दी । वैसे ही शातिर चोर ने कड़क आवाज के साथ चेतावनी देते हुए कहा कि चुप हो जा , आगे मत बढ़ाना , अगर इधर आया तो गोली मारकर तेरा भी काम तमाम कर दिया जाएगा । घबराकर पशुपालक तुरंत पीछे लौटा और चीख पुकार की – शोर गुल सुनकर समय लगभग रात के 2:00 बजे काफी संख्या में ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे । लेकिन तब तक शातिर चोर गाड़ी दौड़ाकर वहां से भाग चुके थे । चोरी की सूचना रात में ही फोन द्वारा पुलिस को दी गई । सूचना पाकर कुछ समय बाद हल्का पुलिस मौके पर पहुंची । जानकारी के बाद पुलिस ने पशुपालक तथा ग्रामीणों से कहा कि जब चोर आए थे – तो तुम लोगों ने शोर क्यों नहीं मचाया । अब भला कौन कहे की आते समय भनक लग जाती तो भला ग्रामीण शोर क्यों नहीं मचाते, जैसे कुछ डायलॉग बोलकर पुलिस मौके से चली गई । इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के कई संपर्क मार्गों पर बाइकें दौड़ा कर पता लगाने का प्रयास किया । लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला । इस तरह की घटनाएं पशु चोरों द्वारा क्षेत्र में लगातार की जा रही है । जिससे पशुपालक ग्रामीण खासे भयभीत हैं । लेकिन फिर भी थाना पुलिस गश्त तेज करने तथा घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय होती नजर नहीं आ रही है । जैसे तमाम आरोप ग्रामीण लगा रहे थे l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug