KAIMGANJ NEWS –सफाई कर्मी न होने से गांव में व्याप्त गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका

IMG 20240324 WA0104

Kaimganj news- गलियों में लगे गंदगी के अंबार वहीं नालियां बदबूदार कीचड़ कचरा से पटी पड़ी
कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2024
स्वच्छता अभियान चलाकर शासन ने इसकी सफलता के लिए अब तक कई हजार करोड़ रुपए की धनराशि खर्च कर दी । पहले शौचालय बनवाए लेकिन शौचायलयों के निर्माण में अधिकांश स्थानों पर ग्राम प्रधानों की लापरवाही या फिर यह कहां जाए की भ्रष्टाचार के चलते एक मोटे अनुमान के अनुसार बनाए गए शौचालय में से कम से कम 80 से 85% शौचालय निष्प्रयोज्य हालत में पड़े हैं । डिब्बा तथा लोटा परेड उसी तरह फिर चालू हो गई है । जैसी की स्वच्छता अभियान चलाए जाने से पहले यह परेड होती थी । जिसका मुख्य कारण ग्रामीण यही बताते हैं कि जो शौचालय बनवाए गए । वह सभी भ्रष्टाचार के चलते प्रयोग में लाने के काबिल ही नहीं रहे । तो ऐसे में लोगों की मजबूरी है कि वह डिब्बा या लोटा परेड तो करेंगे ही । यह बात भले ही किसी को ठीक ना लगे । लेकिन सच्चाई तो ऐसी ही है ।
इसी के साथ विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत दीपपुर नगरिया के गांव अलियापुर में कुछ महीने पहले तक एक सफाई कर्मी तैनात था । उसका ट्रांसफर कर दिया गया । अब इस समय इस गांव की साफ – सफाई के लिए बताया गया कि कोई भी सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है । ऐसी स्थिति में गांव की गलियों में गंदगी के अंबार लगा चुके हैं । वही नालियां बज बजा रही हैं । नालियों में भरा कीचड़ तथा गंदा पानी बदबू दे रहा है । इतना ही नहीं व्याप्त भीषण गंदगी , भरे हुए कीचड़ और कचरा के कारण बदलते मौसम में कई तरह के विषैले कीट मच्छर आदि बड़ी संख्या में पनप चुके हैं ।जिसकी वजह से संक्रामक रोग पैर पसारने लगे हैं ।लोगों का कहना है कि यदि सफाई -कर्मी की नियुक्ति में और देरी की गई तो गांव की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा मलेरिया डेंगू उल्टी दस्त हैजा जैसी संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त हो जाएगा । ग्राम वासियों ने बताया की इस संबंध में जहां प्रशासन मूक बन चुका है । वही ग्राम प्रधान तथा अन्य संबंधित जिम्मेदार भी आंखें बंद किए बैठे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes