सास द्वारा अपनी लड़की की ससुराल से दबाव बनाकर विदा कराने के विवाद में युवक ने खाया जहर

Picsart 23 04 02 21 11 16 640

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 20 23

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई शादी को लेकर तकरार में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। अचेत अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। घटना थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम त्योरखास निवासी विक्रम (24)पुत्र शिवराम की बताई जा रही है। बताया गया है कि विक्रम की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद में 30 जनवरी को संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान लड़की पक्ष एवं लड़के पक्ष के लोग मौजूद थे। शादी के बाद लड़की पक्ष के लोग लड़की को अपने घर नारायणपुर गढ़िया कमालगंज ले गए। 2 माह बीत जाने के बाद भी जब लड़की की मां नीरजा देवी ने लड़की को ससुराल नहीं भेजा तो पंचायत हुई। इसके बाद तय हुआ कि 1 दिन के लिए लड़की को ससुराल भेजा जाएगा। इसी को लेकर अभी 3 दिन पूर्व लड़की अपने ससुराल आई। इसके बाद लड़की की मां लड़के पर दबाव बनाने लगी कि हमारी लड़की को हमारे घर भेज जाओ। लड़के ने ऐसा नहीं किया, तो बीते दिन लड़की की मां स्वयं गांव पहुंच गई। जहां जमकर हंगामा काटा। इसके बाद 112 पुलिस भी बुला ली। लड़की को घर ले जाने की जिद से नाराज हुए युवक ने आज देर शाम युवक विक्रम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। युवक की पत्नी राजकुमारी ने बताया मेरी मां मुझे घर ले जाने के लिए आई हुई थी। जिन से विवाद भी हुआ। इसके बाद पुलिस पहुंची। जिसको लेकर मेरे पति ने जहर खाया है। पूछे जाने पर लड़की ने बताया कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS युवक युवती को बहलाकर ले गया, जेवर और नकदी भी गायब

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को पड़ोस का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संधिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS -घसिया चिलौली गांव की है घटना, पत्नी बोली पति ने लगाई फांसी, पुलिस[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बीएलओ ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया ,जांच के आदेश

KAIMGANJ NEWS -तहसील प्रशासन और एक प्राइवेट कर्मी पर अभद्रता और अनावश्यक दबाव का लगाया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बूथ संख्या 111 का खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मतदान केंद्र पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ऑफलाइन-ऑनलाइन फॉर्म 6 भरकर — वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुडवा सकते हैं = डीएम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि वोटर लिस्ट की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 138 दिव्यांग बच्चों को समेकित शिक्षा के अन्तर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से वितरित किए गये उपकरण

KAIMGANJ NEWS – कार्यक्रम अवसर पर मौजूद रहे डीएम – बीएसए तथा क्षेत्रीय विधायक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद – कायमगंज मार्ग पर दो बसें आमने-सामने टकराई , टला हादसा , लगा जाम खुलवाया पुलिस ने

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद से कायमगंज होकर एटा मार्ग से दिल्ली तक जाने बाली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes