KAIMGANJ NEWS मंडी में बाट-माप विभाग की ताबड़तोड़ रेड, तौल मशीनों की जांच से मचा हड़कंप — 25 फरवरी के बाद बिना सत्यापन कांटे मिले तो सीधे ₹10 हजार का डंडा

IMG 20260212 WA0325

KAIMGANJ NEWS –औचक निरीक्षण से आढ़तियों-व्यापारियों में मची अफरा-तफरी
–24-25 फरवरी को मंडी में लगेगा विशेष सत्यापन कैंप
–विभाग की चेतावनी — ग्राहकों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नही
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
गुरुवार को मंडी समिति में उस वक्त भगदड़ जैसे हालात बन गए, जब बाट-माप विभाग की टीम ने अचानक ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण कर दिया। वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी व निरीक्षक सुनील वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आढ़तियों और व्यापारियों के कांटे-बाट खंगाल डाले। जांच शुरू होते ही कई दुकानों पर हड़कंप मच गया और व्यापारी अपने तौल उपकरण दुरुस्त करते नजर आए।
अधिकारियों ने मौके पर ही साफ चेतावनी देते हुए कहा कि तौल में गड़बड़ी या बिना सत्यापन उपकरण मिलने पर अब किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी ने दो टूक कहा कि विभाग का मकसद व्यापारियों को नियमों के दायरे में लाना है, लेकिन ग्राहकों के साथ धोखा करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
क्रासर : आखिरी मौका — मंडी में ही लगेगा विशेष कैंप
व्यापारियों की सुविधा के लिए विभाग ने 24 व 25 फरवरी को मंडी परिसर में विशेष सत्यापन कैंप लगाने की घोषणा की है। यहां व्यापारी अपने बाट-कांटों का सत्यापन कराकर सरकारी मुहर लगवा सकेंगे और लंबित मामलों का निस्तारण भी कराया जाएगा।
क्रासर : 25 फरवरी के बाद चलेगा सघन अभियान
निरीक्षक सुनील वर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि 25 फरवरी के बाद क्षेत्रभर में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर बिना मुहर या बिना सत्यापन के तौल उपकरण पाए गए तो विभागीय कार्रवाई के साथ ₹10,000 तक का जुर्माना ठोका जाएगा।
निरीक्षण के दौरान व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अमरनाथ दुबे समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
— ब्यूरो चीफ : जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes