– हत्या करने के शक में ग्रामीणों ने बाबा भेषधारी नशेडियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
कायमगंज- फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2022
हत्या से जुड़ा हुआ यह मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मद्दूपुर का है। इसी गांव के निवासी 47 बर्षीय गिरीश चंद पुत्र आनंद राजपूत का लहूलुहान शव पड़ोसी गांव हंसापुर गौराईपुर निवासी ओंकार, प्यारेलाल पुत्र गजराज के नर्सरी वाले खेत में आज सवेरे 6:00 बजे ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान राजेश ने कोतवाली कायमगंज तथा थाना शमशाबाद दोनों जगह की पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रधान ने ऐसा शायद इसलिए किया ,क्योंकि घटनास्थल दोनों थानों का सीमावर्ती क्षेत्र पड़ता है। सूचना के लगभग 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची । ग्रामीणों ने बताया की मृतक गिरीश चंद शराब पीने का आदी था । वह कल शाम घर से निकला था। शायद मद्दूपुर ,उसने शराब पी हो। मृतक के शरीर में मुंह पसलियों पेट सीना आदि कई जगह नुकीली चीज से प्रहार कर उसे जख्मी बना देने के निशान बने हुए थे। जिस स्थान पर नर्सरी वाले खेत में शव पडा हुआ था। वहां ताजे खून के जमीन पर कोई निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था की उसकी कहीं दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर डाल दिया होगा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की गत शाम मद्दूपुर गांव के पास रहने वाले तीन बाबा भेषधारी, चरस गाँजा शराबआदि नशीली वस्तुओं का सेवन करने वालों से झगड़ा हुआ था। विवाद देर शाम तक चलता रहा। इन बाबाओं के पास नुकीले चंमटे रहते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हीं नुकीले चमटो से प्रहार कर गिरीश चंद की हत्या कर दी होगी। शक के दायरे में आने वाले बाबाओं में से एक बाबा ओंकार मृतक के गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। जबकि दो अन्य बाबा कहीं बाहर के रहने वाले हैं। लेकिन वे यहीं काफी दिनों से रह रहे थे। घटना के बाद यह दोनों अपना स्थान छोड़कर भाग गए। इनमें से एक को ग्रामीणों ने तराई क्षेत्र के गांव अजमतपुर से ,वही दूसरे को भागते समय कुआं खेड़ा के तराई क्षेत्र से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के पास आने के बाद बताया गया कि तीनों बाबाओं को एसओजी टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी राजवती, 19 वर्ष की बेटी कल्पना,17 वर्षीय बेटी कीमती तथा 14 वर्षीय बेटे सुमित सहित परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct