KAIMGANJ NEWS थाना दिवस में पहुंचे पीडित ने दबंगों द्वारा उसकी पैतृक जमीन पर जबरिया किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने की लगाई गुहार

Picsart 24 10 27 05 53 39 974

KAIMGANJ NEWS – थाना दिवस में मिली 8 शिकायतों में से 2 का कराया निस्तारण

कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज थाना दिवस का आयोजन प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ । 8 फरियादियों ने शिकायती पत्र सोंप कर निस्तारण की गुहार लगाई । इनमें से २ शिकायतों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया । आए फरियादियों में कंपिल क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी अनिल कुमार ने फरियाद में कहा कि उसके पिता व चाचा की मृत्यु हो चुकी है। चाचा के पुत्रों ने स्टाम पर पैतृक जमीन को गांव के ही दबंगों को बेच दी है। जबकि पैतृक संपति का आधा हिस्सा उसका है। जमीन पर दबंग निर्माण कार्य करा रहे है। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त गाली गलौज करने लगे व उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के गांव अमिलैया मुकेरी निवासी अशोक कुमार ने फरियाद में कहा कि उसका छोटा भाई लगातार खेतों की मेड काट रहा है। मेड काटने की शिकायत के बाद भी वह उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे रहा है। जबकि तराई क्षेत्र के गांव दोषपुर कुआंखेड़ा निवासी बाबूराम ने शिकायत कर कहा कि उसके खेत के पास में एक चकरोड़ है । जिसपर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। चकरोड को कब्जा मुक्त कराया जाए। आयोजन अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, इंस्पेक्टर काननू व्यवस्था राजेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह व राजस्वकर्मी आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes