KAIMGANJ NEWS बहादुर नगर भोले बाबा आश्रम को जा रहा ईरिक्शा पलटा – परिवार के इकलौते मासूम की हुई दुखद मौत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कस्वा कंपिल के मोहल्ला आंबेडकर नगर से बाबा में आस्था रखने वाले लोग ईरिक्शा से जा रहे थे । अचानक रिक्शा पलटने से एक परिवार के इकलौते मासूम की दुखद मृत्यु हो गई । मिली जानकारी के अनुसार कंपिल नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजकुमार मंगलवार सुबह ईरिक्शा से परिजनों व मोहल्ले वालों के साथ जनपद कासगंज के गांव बहादुरनगर स्थित भोले बाबा के आश्रम जा रहे थे। ईरिक्शा पर महिलाओं बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। जैसे ही ईरिक्शा राजा का रामपुर कासगंज मार्ग पर गांव गढ़ि़या के निकट पहुंचा। सामने से आ रहे लकड़ी भरे ट्रेक्टर ने ओवरटेक किया। चालक ने ईरिक्शा को सड़क किनारे उतारने का प्रयास किया। तभी ईरिक्शा का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में चला गया, जिससे असंतुलित हो ईरिक्शा पलट गया। सवारियां एक दूसरे के ऊपर जा गिरी। जिससे मानसी की गोद में बैठा सात माह का उसका पुत्र ऋषभ दबकर घायल हो गया। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। राहगीरों ने ईरिक्शा को सीधा कर सभी को बाहर निकला। मौके पर पहुंचे परिजन ऋषभ को निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया ऋषभ उसका इकलौता पुत्र था। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि इन्ही बाबा के सतसंग प्रोग्राम में इससे पहले जनपद हाथरस में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी । किन्तु फिर भी बाबा के प्रति उनके अनुयाईयों की आस्था में कोई अन्तर नहीं आया । आज फिर एक बार हुई दुर्घटना से एक परिवार का इकलौता बेटा हमेशा के लिए चिर निद्रा में सो गया । बेट के गम में परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी

Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news शमशाबाद में रातभर गुल रही बिजली, गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने

Farrukhabd news 33 केवीए के केबल बॉक्स में फॉल्ट से तीनों फीडर ठप, अंधेरे में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी तांडव: कायमगंज में दबंगों की गुंडई, युवक पर ईंट-लाठियों से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पा

KAIMGANJ NEWS गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े हमलावर, सिर फोड़कर किया मरणासन्न ​बचाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजेगा श्रीराम का जयकारा: 6 अक्टूबर को गणेश पूजन, 12 को निकलेगी भव्य श्रीरा piम बारात; नई कार्यकारिणी का ऐलान

KAIMGANJ NEWS दशहरा 20 और भरत मिलाप 21 अक्टूबर को, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news पानी-पानी हुआ सुल्तानगंज खरेंटा: सड़कों पर बह रही ‘डेढ़ फीट’ धार, दहशत में ग्रामीण पर हौसले चट्टान!

Farrukhabd news शमशाबाद में बाढ़ का विकराल रूप, कासिमपुर तराई से भुक्सी तक खेत-खलिहान डूबे;[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes