Kaimganj news –बाढ़ से बेघर हुए गरीबों ने लगाया दबंग भू- माफिया पर उनकी मकानों वाली भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज । फर्रुखाबाद 1 मार्च 2024

तहसील क्षेत्र के गांव खान आलमपुर मजरा कुआं खेड़ा वजीर आलम के निवासी सतीश चंद्र – सत्यराम – कल्लू -प्रेमपाल -शीशराम -रघुनाथ – सिंहपाल आदि ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि गंगा की बाढ़ में उनके मकान ध्वस्त हो गए थे । इसलिए कई वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर जो आबादी की भूमि थी । वहां हम लोगों ने अपना झोपड़ी व मकान आदि बनाकर रहने का बंदोबस्त कर लिया । कई वर्षों से बे इसी जगह रह रहे हैं । उनका आरोप है कि उन्हीं के गांव का एक दबंग जिसे ग्रामीण भू – माफिया कह रहे थे । वह उस खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाह रहा है । उस जगह को भी अपने कब्जे में लेने के लिए हम लोगों को धमका कर हमारे आशियांने उजाड़ना चाहता है । ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग जिस जगह रह रहे हैं । उस बस्ती तक आने-जाने के लिए एक चक मार्ग की पैमाइश करने के लिए ग्राम प्रधान तथा राजस्व कर्मी पहुंचे थे । क्योंकि प्रधान इस चक रोड को बनाना चाहते हैं ।जिससे वह भू -माफिया संतुष्ट नहीं है । उसने रास्ते की पैमाइश में बाधा उत्पन्न कर दी और धमकी देकर कहा कि यदि दोबारा पैमाइश का प्रयास किया गया तो तुम लोगों को यहां रहने नहीं देंगे । तुम्हारे घर आदि उजाड़ कर भगा दिया जाएगा ।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन यही दबंग उन्हें गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है । ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके आवासों तक जाने के लिए रास्ता इस भू – माफिया के अवैध कब्जे को हटाकर बनवा दिया जाए l

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes