एडीएम के कड़े रुख के बाद गरीबों को मिले कंबल

Picsart 23 01 21 15 58 13 979

– इन्हीं गरीबों को एसडीएम ने किया था कंबल देने से इनकार

कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 21 जनवरी 2023
आज शनिवार को कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था ।

ads

उसी समय तहसील क्षेत्र के गांव नगला मकोड़ा मजरा अमरापुर ,सिलसंडा निवासी गरीब लटूरी पुत्र गिरवर हाथ में आधार कार्ड लिए ,उसी के साथ एक दूसरी गरीब महिला भी सर्दी से बचाव के लिए कंबल पाने की उम्मीद लेकर वहां पहुंचे ।

ads

इन गरीबों ने अपर जिला अधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति से कंबल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई । दोनों की हालत देखकर एडीएम ने उन्हें कंबल देने के लिए वहां मौजूद उप जिलाधिकारी संजय सिंह से कहा, लेकिन एसडीएम संजय सिंह ने कंबल इन गरीबों को देने से इनकार करते हुए कुछ ऐसा कहा जिससे एडीएम का पारा हाई होता दिखाई दिया।

ads

एडीएम ने कहा कि कंबल गरीबों के लिए आए हैं और अभी हाल ही में काफी मात्रा में कंबल भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जब आपसे कोई काम करने के लिए कहा जाए जैसा कि इस समय कंबल के बारे में कहा गया तो आप केवल तर्क देकर काम नहीं करने का बहाना बनाते हैं।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716

एडीएम का कहना था कि जब आप मेरी ही बात पर ध्यान नहीं देते और हर बात पर तर्क प्रस्तुत करते हैं तो फिर बाकी काम कैसे होगा। अपर जिलाधिकारी की नाराजगी भांप कर वहां मौजूद तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने मामले को साधते हुए तहसील स्टाक में कंबल होने की बात कहते हुए तत्काल कंबल मंगवाए तथा उन दोनों गरीबों को अपर जिलाधिकारी श्री प्रजापति के हाथों ही कंबल उपलब्ध कराए गए।। – यह होता है अंतर एक सूक्ष- बूक्ष वाले सक्षम प्रशासनिक अधिकारी और दूसरे केबल टालमटोल करने वाले अधिकारी के बीच ,जिसका नजारा आज इन दोनों बेहद गरीब दिख रहे गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने के समय दिखाई दे रहा था। अपर जिलाधिकारी के मानवता भरे व्यवहार की वहां मौजूद ग्रामीण प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे थे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes